Love Horoscope 31 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर अवश्य करें ये सरल उपाय, घर में होगी बरकत और करेंगे तरक्की
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विषय पर गंभीर बातचीत हो सकती है। खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करने से रिश्तों में और मजबूती आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री संभव है। रोमांटिक मूड में दिन बीतेगा और आपसी समझ भी बेहतर होगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आप और आपका पार्टनर किसी खास डिनर या आउटिंग की योजना बना सकते हैं। इससे रिश्ते में नई ताजगी और उत्साह आएगा। जिनका किसी पर क्रश है, उनके लिए दोस्तों के बीच कुछ रोमांटिक बातचीत का माहौल बन सकता है। परिवार भी आपके फैसलों में साथ देगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप और आपके साथी संतान से जुड़ी किसी योजना या निवेश पर चर्चा कर सकते हैं। आप दोनों के बीच सहयोग और भरोसे का माहौल रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है जो आगे चलकर महत्वपूर्ण बन सकता है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सिंगल लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। किसी से मन की बात साझा करने का सही समय है। वहीं, विवाहित जातकों को अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि किसी छोटी बात पर बहस की स्थिति बन सकती है। मधुर वाणी से रिश्ते को बचाया जा सकता है।