Love Horoscope 29 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में कई खुशियां लेकर आया है। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। आप रोमांटिक गेटवे या डेट प्लान भी कर सकते हैं। कुल मिलाकर जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल लोग किसी से प्रेम इजहार करने की प्लानिंग करेंगे।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे, इसलिए दिन भी प्रेम जीवन में उत्साह और उमंग लेकर आएगा। आप दोनों पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते में मधुरता लाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान विवाह के लिए सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): क्रश से बात करने के लिए आज आपको हिम्मत जुटानी होगी, तभी आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने में सफल होंगे। इस दौरान पहले से प्रेम जीवन जी रहे लोग पार्टनर के साथ बॉन्डिंग को बढ़ाने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी लव लाइफ में मिठास लाने के लिए आज अधिक प्रयास करेंगे। लव पार्टनर के साथ लंबी बातचीत फायदेमंद रहेगी।