Aaj Ka Rashifal: मेष और तुला राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ, जानें बाकी राशि वालों का हाल
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 अप्रैल 2025 का राशिफल...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश रखने की आवश्यकता है। आप बड़ों के सामने कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप यदि किसी काम को पूरा करने के लिए परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचारकर सकते हैं।
Weekly Horoscope 28 April To 04 May: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से अच्छी पटेगी।
Surya-Chandra Yuti 2025: 27 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति, जानें कौन सी 4 राशियां रहेंगी लाभान्वित
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दानपुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। निजी विषयों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी से कहासुनी होने से आपका मन परेशान रहेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में चल रहे कामों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं।