Love Horoscope 28 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन परिवार में खुशियां लेकर आएगा। रिश्तों में प्यार और सहयोग बना रहेगा। सिंगल लोगों के विवाह की बात पक्की होगी, जिससे जीवन में एक नई शुरुआत जैसा महसूस करेंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात यादगार बन सकती हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो यह उन्हें जानने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का समय है। अपने रिश्ते को समझदारी से संभालें। वैवाहिक जीवन में नई उम्मीदें और खुशियां आएंगी। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। क्रश से भी मुलाकात होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सुख-दुख में आपका साथी आपकी ढाल बनकर सामने आएगा। लेकिन पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। इसलिए अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर से बात करें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप दोनों के रिश्ते की पहचान ये भरोसा है, इसलिए किसी की भी बातों में न आएं। अपने साथी को प्यार और परवाह का एहसास करना आप दोनों के रिश्तो को मजबूत बनाएगा। किसी खास दोस्त से पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।