Love Horoscope 23 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी से दिल की बात कहने के लिए समय शुभ रहेगा। लेकिन उन्हें समझने का अभी और प्रयास करना होगा क्योंकि तीखे शब्द रिश्ता खराब कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को डेटिंग का मौका मिलेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ शादी की योजनाएं बनाएंगे। नया रिश्ता जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। नए व्यापार की योजनाएं भी साथी के साथ बना सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने प्रेम जीवन को लेकर अधिक सोच-विचार कर रहे हैं, जिससे मन में बेचैनी हो सकती है। इस समय खुद को थोड़ा ब्रेक देना अच्छा रहेगा। अपने आप से जुड़ें और महसूस करें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। जब दिल की आवाज को सुनेंगे, तो सही दिशा अपने आप मिल जाएगी।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप स्वाभाविक रूप से भावनाओं को सुंदर शब्दों में व्यक्त करने में माहिर हैं, और आज इसका उपयोग करें। प्रेम में आपकी बातों का गहरा असर हो सकता है। अपने साथी से जो भी कहें, सोच-समझकर और सच्चे दिल से कहें। दिन रोमांटिक रहेगा और रिश्ते में नयापन महसूस होगा।