Love Horoscope 20 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Diwali 2025: दिवाली पर पुराने दीपक दोबारा जलाना शुभ होता है या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Diwali 2025: दिवाली पर बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग, जानें लक्ष्मी पूजन मुहूर्त और किन राशियों को होगा लाभ
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा हो सकता है। आप साथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने की यदि सोच रहे थे, तो कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान सिंगल लोगों के लिए यह समय लाभकारी हो सकता है। आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की एंट्री होगी।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): इस राशि के जातक आज साथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आप दोनों किसी डेट पर भी जाएंगे, जहां आप रोमांटिक महसूस करेंगे। यह समय आपके प्रेम जीवन मे बदलाव लेकर आएगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): लंबे समय से चल रही लड़ाई आज ब्रेकअप में बदल सकती हैं। आप दोनों को एक दूसरे को समय देना होगा। इस दौरान विवाह योग्य जातकों के जीवन में माता-पिता के आशीर्वाद से किसी खास की एंट्री होगी।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज साथी के सामने आपको शांत रहने की आवश्यकता है। आप लव पार्टनर की बातों को सुने और समझें। इस दौरान साथी से बात करने का अवसर देखें। शादीशुदा लोगों को संतान की तरक्की देखकर खुशी होगी।