फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: दिवाली पर बन रहा है हंस महापुरुष राजयोग, जानें लक्ष्मी पूजन मुहूर्त और किन राशियों को होगा लाभ

Sun, 19 Oct 2025 12:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 19 Oct 2025 12:41 PM IST
सार

Diwali 2025 Hans Mahapurush Rajyog: दिवाली 2025 को 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी, जो हंस महापुरुष राजयोग जैसे शुभ संयोगों से अत्यंत खास बन रही है। इस दिन लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त में करने से घर में सुख-समृद्धि और धन वैभव का वास होता है।

विज्ञापन
Diwali 2025 Hans Mahapurush Rajyog on Diwali Know Positive Impact Of Zodiac Sign
दिवाली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी और इस दिन हंस महापुरुष राजयोग का शुभ संयोग भी बन रहा है - फोटो : amar ujala

Hans Mahapurush Rajyog benefits: दीवाली सनातन धर्म का एक अत्यंत पावन और प्रमुख पर्व है। यह हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है और मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर पूरे नगर को रोशनी से सजाया था, तभी से दीपावली दीपों और रोशनी का पर्व बन गया। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, राम दरबार और कुबेर देवता की विधिपूर्वक पूजा की जाती है, ताकि घर में धन, सुख और समृद्धि का वास हो।


Diwali 2025 Upay: दीपावली पर दीए के नीचे रखें ये खास वस्तु, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
दिवाली केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे कालरात्रि भी कहा जाता है, जो तंत्र साधना और विशेष उपायों की सिद्धि के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। 2025 में दिवाली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी और इस दिन हंस महापुरुष राजयोग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जो व्यक्ति इस दिन शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करता है, उसके जीवन में सुख-शांति और वैभव स्थायी रूप से बना रहता है।
Diwali 2025 Puja Samagri: धन, समृद्धि और शुभता चाहिए? दिवाली की पूजा में इन जरूरी चीजों को न करें नजरअंदाज

Diwali 2025 Hans Mahapurush Rajyog on Diwali Know Positive Impact Of Zodiac Sign
साल 2025 में यह अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्तूबर की शाम 5:55 बजे तक रहेगी। - फोटो : adobe

दिवाली 2025 कब है? 
पंचांग के अनुसार, दिवाली हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। साल 2025 में यह अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्तूबर की शाम 5:55 बजे तक रहेगी। लेकिन दिवाली मनाने के लिए केवल अमावस्या का होना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि यह देखना जरूरी होता है कि वह तिथि प्रदोष काल में आ रही है या नहीं। इस बार 20 अक्तूबर को ही अमावस्या तिथि प्रदोष काल में पड़ रही है, इसलिए इसी दिन दिवाली मनाना शुभ और शास्त्रसम्मत माना गया है। यदि उसी दिन शाम के समय प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाती, तो पंचदिवसीय दिवाली पर्व का महत्व नहीं रहता। चूंकि 20 अक्तूबरको न केवल अमावस्या है, बल्कि वह प्रदोष काल से युक्त भी है, इसलिए लक्ष्मी पूजन और दीपावली उत्सव के लिए यही दिन सर्वश्रेष्ठ है।

Diwali 2025 Hans Mahapurush Rajyog on Diwali Know Positive Impact Of Zodiac Sign
हंस महापुरुष राजयोग - फोटो : adobe

दिवाली पर बन रहा है शुभ हंस महापुरुष राजयोग
इस वर्ष दिवाली के दिन एक विशेष और शुभ योग बन रहा है जिसे हंस महापुरुष राजयोग कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब गुरु ग्रह (बृहस्पति) अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित होता है। गुरु का यह संयोग बेहद शुभ माना जाता है और यह योग व्यक्ति के जीवन में वैभव, बुद्धि, सम्मान और समृद्धि लाने वाला होता है। दिवाली जैसे पावन पर्व पर इस राजयोग का बनना इस दिन की धार्मिक और ज्योतिषीय महत्ता को और अधिक बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Hans Mahapurush Rajyog on Diwali Know Positive Impact Of Zodiac Sign
कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा और प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को इस दिवाली करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा और प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आप किसी नई योजना पर कार्य करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही दांपत्य जीवन में भी मिठास बनी रहेगी।

विज्ञापन
Diwali 2025 Hans Mahapurush Rajyog on Diwali Know Positive Impact Of Zodiac Sign
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
गुरु ग्रह की उच्च स्थिति आपकी राशि में ही हंस महापुरुष राजयोग का निर्माण कर रही है, जिससे आपको सबसे अधिक लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। साथ ही पारिवारिक और वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed