Love Rashifal: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। साथी संग कहीं घूमने जाने के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए कुछ रिश्ते आ सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का लव राशिफल।
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के लिए आज के दिन प्रेम में साथी संग मधुरता और रोमांस के भरपूर पल मिलेंगे। साथी संग कहीं बाहर घमने के लिए जा सकते है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए कहीं से विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं कुछ नए तरह के रिश्तों में एक नई शुरुआत भी हो सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज के दिन वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में बाहर आएगी। रिश्तों में कुछ दिनों से फैली अनबन दूर हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं उनको आज किसी की तरफ से प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है। ऐसे में बिना किसी झिझक के अपनी भावनाओं का इजहार करें। आपको प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज के दिन आपको कुछ निराशा होगी। साथी संग किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ऐसे में आज के दिन आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा और साथी के मन की भावनाओं का ख्याल रखना होगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों का आज के दिन अपने प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए प्यार भरी बातें करनी होगी। नहीं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर संबंधों में तनाव आ सकता है। जो लोग सिंगल हैं उनके दिल में कोई खास जगह बना सकता है।