Love Horoscope 18 February 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन
सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। जीवनसाथी की ओर से किसी उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन शादीशुदा लोगों के खास रहने वाला है। आप दोनों किसी खास इंसान से मिलने जा सकते है। इस दौरान जीवनसाथी से नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों के जीवन किसी की एंट्री होने के योग बन रहे हैं। क्रश से भी बात होने की संभावना है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन की समस्याएं समाप्त हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों का सामंजस्य घर में सुख-शांति और अनुशासन रखेगा। लव पार्टनर पर विश्वास रखना होगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में कई बदलाव लेकर आने वाला है। आप दोनों को एक दूसरे पर भरोसा रखना होगा। घर में आप दोनों की वजह से खुशियां बनी रहेगी। सिंगल लोग अगर प्रेम विवाह की इच्छा रखते हैं, तो इसकी पूरी संभावना बनी हुई है। नवविवाहितों में आपसी प्यार और समझ बढ़ेगी।