Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Budh Yuti: राहु-बुध की होने वाली है युति, इन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Mon, 17 Feb 2025 05:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 27 फरवरी को मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां पहले से राहु मीन राशि में विराजमान है।

विज्ञापन
Rahu Budh Yuti Positive Impact on These Zodiac Signs Know About Benefits
मीन राशि में बुध-राहु की युति - फोटो : अमर उजाला
Rahu Budh Yuti: इस माह मीन राशि में बुध और राहु की युति होने जा रही है। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध 27 फरवरी को मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां पहले से राहु मीन राशि में विराजमान है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु का पापी ग्रह माना गया है। यह अचानक से होने वाली घटनाओं के कारक हैं जबकि बुद्धि व्यापार, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह हैं। बुध और राहु की युति से कुछ राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव

Trending Videos
Rahu Budh Yuti Positive Impact on These Zodiac Signs Know About Benefits
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध-राहु की युति बहुत ही शानदार और शुभफलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। कार्य में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। अधूरे कामों में गति आएगी। रोजगार की तलाश में काम करने वालों की इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले स्थितियां बेहतर रहेगी। 

शुक्र के उदय होने के बाद इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, हर इच्छा होगी पूरी

Rahu Budh Yuti Positive Impact on These Zodiac Signs Know About Benefits
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
बुध-राहु की युति से वृश्चिच राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। करियर में मान-सम्मान और आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। कामकाज के मामले में भागदौड़ रह सकती है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के योग हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। 

Shani Asta 2025: शनि होंगे अस्त, जानिए मेष राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Budh Yuti Positive Impact on These Zodiac Signs Know About Benefits
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को बुध-राहु की युति से अचानक लाभ प्राप्ति करने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। जमीन-जायदाद में अचानक से लाभ की प्राप्ति के योग हैं। कानूनी मामलों में आपको जीत मिल सकती है। लोगों के साथ मेल-मिलाप में बढ़ोतरी हो सकती है और भाग्य का अच्छा साथ मिलने के योग हैं। 

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति हुए मार्गी, जानिए वृश्चिक राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed