Love Horoscope 11 May 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम भाव आज प्रबल रहेगा। हृदय में संकोच कम होगा एवं प्रिय से संपर्क की प्रबल इच्छा जाग्रत होगी। यद्यपि दिन आरंभ में कुछ मानसिक चंचलता रह सकती है, परंतु संध्या समय प्रिय मिलन के योग उभरते हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम-संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आज प्रिय व्यक्ति से कोई विनम्र संवाद या स्नेहसिक्त संदेश प्राप्त हो सकता है। एकल जातकों के लिए भी कोई आकर्षक संपर्क बनने की संभावना विद्यमान है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मन वाणी में उग्रता रहेगी जिससे प्रिय से वार्तालाप में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि संयम धारण किया जाए तो स्थिति सुधरेगी। प्रेम भाव स्थिर रहेगा, किंतु स्पष्टता आवश्यक है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम के क्षेत्र में दिन भावनात्मक दृष्टि से कोमल रहेगा। पुराने संबंधों की स्मृतियाँ पुनः मन में उदित होंगी। यदि संबंध विछिन्न हुए हों, तो पुनः सुलह के संकेत मिल सकते हैं।