Aaj Ka Rashifal 12 May: आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन कई राशि वालों के लिए दिन शानदार बीतने वाला होगा। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। आज आर्थिक स्थितियों में इजाफा देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं। कुछ राशि वालों को आज के दिन भागदौड़ बनी रहेगी। आज के दिन कुछ सेहत संबंधी मामलों में गिरावट देखने को मिलेगी।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 मई का राशिफल।
Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपको कोई फैसला सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने टारगेट को चेक करने की कोशिश करें, नहीं तो उनके रिश्ते खराब रहेंगे। आपकी संतान को कोई प्रतियोगिता में जीत मिलने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने सहयोगियों से समर्थन पाकर काफी खुश रहेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आप आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अपने व्यापार में भी अत्यधिक मात्रा में धन ना लगाएं। आप जीवनसाथी के कुछ महंगे कपड़े, ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोग किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने जरूरी दवाइयां साथ लेकर जाएं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। धन को लेकर आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त नहीं रखती है, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। राजनीतिक की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। आपकी किसी बात को लेकर भाई व बहनों से वाद विवाद खड़ा होगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण आपको काम में कोई समस्या आ सकती है।