फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Love Rashifal: वृषभ, कर्क और मीन राशि के रिश्तों में आ सकता है तनाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 09 Apr 2025 05:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 09 Apr 2025 05:49 AM IST
सार

यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 09 April 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

Love Horoscope 09 April 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Shani Uday 2025: शनि का मीन राशि में उदय, इन राशियों के जीवन में आएगी अपार धन और सुख-समृद्धि

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 09 April 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  प्रेम जीवन में थोड़ी सी नोकझोंक या मतभेद हो सकते हैं। खासकर अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आप दोनों के बीच कुछ छोटी-छोटी बातें खटास का कारण बन सकती हैं। अगर कोई विवाद हो तो उसे सुलझाने के लिए समझदारी से बात करें और जल्दी गुस्से में न आएं। आप और आपके साथी के बीच सामंजस्य बनाने का यह अच्छा समय है। सिंगल लोग किसी खास से मिलने या बात करने में असमर्थ हो सकते हैं, तो बेहतर है कि जल्दबाजी न करें।

Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 09 April 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, खासकर यदि आप किसी से कुछ छिपा रहे हैं। अगर आपके बीच कोई छुपी हुई बात है, तो उसे अब सामने लाने का समय आ गया है। ये स्थिति आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। साथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करने के लिए यह अच्छा वक्त है। सिंगल लोगों के लिए प्रेम संबंध बनाने के योग थोड़े कमजोर हो सकते हैं, इसलिये बिना सोचे-समझे किसी रिश्ते में न पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 09 April 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में खुशी और संतुष्टि का माहौल रहेगा। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यह दिन दोनों के बीच अच्छे समझ और विश्वास को और मजबूत करेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, और आपको रिश्ते में आने का प्रस्ताव भी मिल सकता है। परिवार के सदस्य आपकी मदद कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव देने में भी भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 09 April 2025 For All Zodiac Sign in Hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। अगर हाल ही में आपके साथी के साथ कोई विवाद हुआ है, तो इस दिन फिर से वह मुद्दा सामने आ सकता है। इसे हल करने के लिए आपको अपने साथी से बात करनी चाहिए और खुलकर एक-दूसरे के विचारों को समझना चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो इस दिन के दौरान आपके लिए विवाह या रिश्ते के प्रस्ताव के योग हैं। यह समय है जब आपको अपने परिवार से सहयोग मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed