Love Horoscope 03 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आपके लिए प्यार का माहौल सकारात्मक रहेगा। यदि किसी से नाराज़गी या कोई अधूरी बात मन में है, तो आज उसे खुलकर कहने का समय है। आप अपने रिश्ते को नई दिशा देने में सफल हो सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। अपने गुस्से या अधीरता पर थोड़ा नियंत्रण रखें वरना गलतफहमियां बन सकती हैं।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): भावनाएं आज कुछ ज्यादा गहरी होंगी, जिससे आपके व्यवहार में थोड़ी नर्मी और संवेदनशीलता आ सकती है। यदि पार्टनर के साथ हाल ही में कोई मतभेद हुआ है, तो उसे सुधारने का अच्छा समय है। आपसी समझ और धैर्य से बात करें। प्रेम में स्थिरता चाहने वालों के लिए दिन शुभ है, लेकिन जल्दबाज़ी से बचना चाहिए।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका बात करने का तरीका आज बहुत प्रभावशाली रहेगा। जिससे भी आप दिल की बात साझा करना चाहते हैं, उसके सामने अपनी भावनाएं खुलकर रखें। किसी पुराने साथी की यादें या उनसे जुड़ी भावनाएं उभर सकती हैं। जिन रिश्तों में संदेह या भ्रम था, उनमें स्पष्टता आने का समय है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपका दिल आज थोड़ा ज्यादा भावुक रहेगा। पार्टनर से करीबी महसूस होगी, लेकिन कभी-कभी आप खुद को थोड़ा अकेला या अनसुना महसूस कर सकते हैं। अपनी अपेक्षाओं को लेकर स्पष्ट रहें और बिना गुस्से या शिकायत के संवाद करें। जो सिंगल हैं, उनके जीवन में कोई भावनात्मक रूप से जुड़ाव ला सकता है।