फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2025: बुध करेंगे अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश, इन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी

Sat, 02 Aug 2025 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 Aug 2025 01:22 PM IST
सार

Mercury Transit 2025: बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि और उच्च राशि कन्या में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के करियर और कारोबार में उन्नति के संकेत हैं। 

विज्ञापन
budh gochar 2025 mercury transit in virgo sign these zodiac sign will be lucky
Budh Nakshatra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mercury Transit 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, व्यापार, तर्क शास्त्र और त्वचा का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा बुध ग्रह को सभी नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा मिला हुआ है। बुध ग्रह जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करते हैं। बुधदेव अभी कर्क राशि में हैं और 30 अगस्त को सिंह राशि में फिर सितंबर माह में अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि में बुधदेव उच्च के होते हैं और अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के आय, नौकरी, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएंगे। आइए जानते हैं बुध के कन्या राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 

 
budh gochar 2025 mercury transit in virgo sign these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। बुधदेव आपकी राशि में यहां से चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। कुंडली का चौथा भाव भौतिक सुखों की प्राप्ति का होता है। ऐसे में आप अगर किसी मकान या जमीन की खरीदारी या फिर बिक्री के बारे में सोच रहे हैं आपको इसमें सफलता प्राप्ति होगी। वहीं कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी और व्यापार में हैं उनको तरक्की मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। 

Masik Ank Jyotishfal: अगस्त माह में किस मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मासिक अंक ज्योतिषफल में

budh gochar 2025 mercury transit in virgo sign these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। बुधदेव सितंबर माह में आपकी राशि से धन के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अचानक धन लाभ की प्राप्त हो सकती है। इससे अलावा बहुत दिनों से किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल हो सकता है। आपकी कुछ सोची-समझी रणनीतियां कामयाब होंगी और व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का अवसर मिलेगा। 

Raksha Bandhan 2025: भाई को बांधे राशि अनुसार इस रंग की राखी, होगा भाग्योदय

विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar 2025 mercury transit in virgo sign these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
बुध देव का अपनी उच्च राशि और स्वराशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। बुध ग्रह यहां आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निवेश से अच्छा खासा रिर्टन हासिल होगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी व्यापार में प्रमोशन और आय में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपका पिता के साथ संबंध अच्छा रहेगा। लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा।  

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति अगस्त में 2 बार होंगे गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed