Love Horoscope 01 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। जो जातक प्रेम संबंध में हैं, वे अपने प्रिय से आत्मीय संवाद कर सकते हैं। यह दिन रुके हुए मनोभावों को व्यक्त करने के लिए उत्तम है। यद्यपि मंगल की दृष्टि कुछ तीव्रता ला सकती है, परंतु संयम और धैर्य से बात करें, संबंध सशक्त होंगे।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के दाम्पत्य और प्रेम संबंधों में मधुरता आने के संकेत हैं। हालांकि राहु की दृष्टि कुछ भ्रम उत्पन्न कर सकती है, जिससे पुराने मसले या संदेह उभर सकते हैं। आज भावनाओं को संतुलित रखें, वाणी में मिठास बनाए रखें,सम्बन्धों में स्थायित्व आएगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन नये संपर्कों व मिलनों के लिए अनुकूल है। लव लाइफ में उत्साह व रोमांच बना रहेगा। जो सिंगल हैं, उनके लिए प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। वहीं दाम्पत्य जीवन में यात्रा या योजना बन सकती है। अपने शब्दों का चयन विवेकपूर्वक करें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यह दिन आपके लिए अत्यंत भावनात्मक और रोमांटिक बन सकता है। पुराने प्रेम संबंधों में भी पुनः संवाद स्थापित होने की संभावना है। जो विवाहित हैं, उनके लिए यह समय मानसिक रूप से जोड़ने का है। प्रिय के साथ आत्मीयता बढ़ेगी,ध्यान रहे कि छोटी बातों को दिल से न लगाएं।