August Monthly Horoscope: अगस्त का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें मासिक राशिफल
August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों और सितारों की चाल का सभी 12 राशियों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं अगस्त माह का मासिक राशिफल।
मेष राशि
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
स्वभाव: ऊर्जावान, साहसी और तेज़ निर्णय लेने वाले
उपाय: रोज़ सुबह पहली रोटी गाय को दें और कुलदेवी/देवता की पूजा नियमित करें।
अगस्त की शुरुआत मेष राशि के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आ रही है। पहले दो सप्ताह तक ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी, जिससे आपके कई लंबित काम पूरे हो सकते हैं। यदि आप भूमि-भवन, करियर या व्यापार को लेकर तनाव में थे, तो अब समाधान की उम्मीद बन रही है। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा — साथी के साथ समय बिताने के कई अच्छे मौके मिलेंगे। अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध बनने के योग बन रहे हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों को इस माह अच्छे अवसर मिलेंगे और मेहनत का उचित फल मिलेगा।
माह का मध्य थोड़ा संतुलन मांगता है। स्वास्थ्य, संबंध और आर्थिक प्रबंधन, तीनों ही क्षेत्रों में सावधानी रखें। व्यवसायियों को माह के उत्तरार्ध में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कोई भी निवेश जल्दबाज़ी में न करें, वरना पैसा अटक सकता है। करियर और व्यवसाय में प्रतियोगिता तेज़ होगी, ऐसे में योजना के साथ आगे बढ़ना आवश्यक होगा। खानपान में अनियमितता से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सेहत को नज़रअंदाज़ न करें।
वृष राशि
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी
स्वभाव: शांत, धैर्यवान और सौंदर्यप्रिय
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
अगस्त महीने में वृष राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। करियर और व्यवसाय की दृष्टि से यह समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। इस दौरान भाग्य से ज़्यादा कर्म पर भरोसा करें। किसी भी योजना में सफलता पाने के लिए आपको मेहनत और लगातार प्रयास करते रहना होगा। कामकाज की मुश्किलों के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे अहम रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को महीने के मध्य में भावुक निर्णयों से बचना चाहिए। कारोबारियों को इस समय किसी नए विस्तार की योजना फिलहाल टाल देनी चाहिए, जब तक कि स्थिति स्पष्ट न हो।
शेयर बाज़ार या शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने की सोच नुकसान पहुंचा सकती है। उत्तरार्ध में कार्य या ज़िम्मेदारी में अचानक परिवर्तन संभव है। पारिवारिक मामलों में आपको कई बार स्वयं को समझौता करते हुए पाएंगे। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भ्रम या गलतफहमियों से स्थिति उलझ सकती है। बेहतर होगा कि संवाद खुलकर करें और किसी भी निर्णय से पहले सोच-विचार करें।
मिथुन राशि
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा
स्वभाव: बुद्धिमान, जिज्ञासु और वाचाल
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणेशाष्टकम् का पाठ करें।
अगस्त माह मिथुन राशि के लिए कुल मिलाकर शुभता और सौभाग्य लेकर आया है। केवल उत्तरार्ध के कुछ दिन थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। इस महीने आप लंबे समय से रुके काम पूरे करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना और समझदारी काम आएगी, और सीनियर-जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा और उनके प्रयास विफल होंगे। व्यवसायियों को कारोबार में अपेक्षित लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
महीने के मध्य में संपत्ति से जुड़ी कोई योजना फलीभूत हो सकती है, जैसे ज़मीन या घर की खरीद-बिक्री। इस समय आप जीवन की भौतिक सुविधाओं पर भी खर्च कर सकते हैं। उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए सराहना और सम्मान मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से हर्ष का वातावरण बनेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, दांपत्य जीवन में तालमेल बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा।
कर्क राशि
राशि स्वामी: चंद्रमा
शुभ रंग: सफेद
स्वभाव: संवेदनशील, पारिवारिक और भावनात्मक रूप से गहरे
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं, लिंगाष्टकम् का पाठ करें।
अगस्त महीने की शुरुआत थोड़ी दौड़-भाग और मानसिक तनाव के साथ हो सकती है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलेगी, थोड़ा संघर्ष ज़रूरी होगा। इस समय अपने क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें। आपकी वाणी और व्यवहार ही आपके काम बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। गलत संगति या भ्रामक सलाह से दूर रहें, खासकर पारिवारिक और प्रेम संबंधों में।
माह के दूसरे सप्ताह में यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अधिक शुभ रहेगा। बेरोज़गार जातकों को रोजगार मिलने के अच्छे अवसर हैं। ज़मीन या घर की खरीद-बिक्री में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। हालांकि पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें और उन्हें पर्याप्त समय दें।