बुधवार, 5 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
भविष्यवाणी : 5 दिसंबर बुधवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे मिलेगी कामयाबी
मेष
आज के दिन अगर आप यात्रा करने की सोच रहे हैं तो, अपने मन में उठे विचारों को स्थगित कर दें। अगर आज आप यात्रा करते हैं तो हो सकता है कि आपको यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़े और यात्रा से समुचित उद्देश्य की पूर्ति न हो। अगर यात्रा बहुत आवश्यक न हो तो आज यात्रा नहीं करें और अगर यात्रा आवश्यक हो तो यात्रा से पूर्व भगवान शिव की पूजा करें तथा चावल, चीनी, दूध एवं सफेद वस्त्र दान करें। अपने अंदर आत्मबल बनाये रखने के लिए आप प्राणायाम एवं ध्यान कर सकते हैं।
वृषभ
अगर धार्मिक अनुष्ठान की इच्छा है तो आज इसकी भी शुरूआत आप कर सकते हैं। अपनी इच्छा का सम्मान करें। अगर आप पत्नी और बच्चों के साथ षान्त और प्रसन्न जीवन का आनन्द प्राप्त करना चाहते है तो आज उसकी भी फल प्राप्ति होगी। आज आपको, आपके पूर्व कर्मां के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना बनती नज़र आ रही है। लोग आज आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपके द्वारा किये गए आर्थिक मदद और सहयोग का फल आपके बाद में जरूर मिलेगा। अपने खाने पीने की आदतों पर ध्यान दें ताकि आपकी सेहत पर ग़लत प्रभाव न पड़ें। कलह से दूर रंहें।
मिथुन
कलह में शमिल होने से आप का अपमान हो सकता है। नया निवेश न करें और न ही उधार लें। आज आपके शरीर में दर्द और कमजोरी बनी रहेगी। मानसिक तौर पर भी आप असुरक्षा की भावना से ग्रस्त रह सकते हैं। आज आपकी दैवी शक्तियां में विश्वास का परीक्षण होगा अतः घबराएं नहीं मन शांत रखें और अशुभ विचारों को मन में नहीं आने दें।
कर्क
अपनी माता का खयाल रखें और उनका आशीर्वाद ग्रहण करें। कविता और लेखन के माध्यम से अपने भावनाओं को व्यक्त करें। आन्तरिक शक्ति की खोज भक्ति और चिन्तन से करें। बेकार समय नष्ट न करें। अगर आप धार्मिक कामों में विशेष ध्यान दे तो आपको लाभ मिलेगा। भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें।