Daily Horoscope Prediction of 28 January 2026: 28 जनवरी, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इस दिन मंगल का उच्च राशि मकर में गोचर होने से रूचक राजयोग बन रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में अत्यंत शुभ और तरक्की दिलाने वाला योग माना गया है। यह योग व्यक्ति के अंदर काम करने की ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है।Kamzor Surya Ke Lakshan: कैसे पहचाने कुंडली में खराब है सूर्य? जानें लक्षण और इससे बचने के उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. सुरभि भटनागर के अनुसार, इस शुभ योग का खास लाभ वृषभ और कन्या राशि सहित कुल पांच राशियों को मिलेगा। आज का दिन धन, करियर, शिक्षा और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में नई सफलताएं और अवसर लेकर आ सकता है। इसलिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि किन राशियों पर आज भाग्य की विशेष मेहरबानी रहेगी और उन्हें अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाने का अवसर मिलेगा।
Surya Gochar 2026: फरवरी में सूर्य ग्रह 3 बार करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को मिलेगी सफलता
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के लिए करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के प्रयास सफल रहेंगे, सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं, ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। मस्तिष्क व आंखों की सावधानी रखें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग पुराने विवाद समाप्ति की ओर। रिश्तेदारों से भेंट सुखद। अविवाहितों को पारिवारिक समर्थन वाले प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धन और वित्त
नौकरी से आय वृद्धि संभव। धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति। मूंगा रत्न धारण करें।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि वालों के लिए भावनात्मक स्थिरता का दिन। कार्यक्षेत्र में योजनाओं में अंतिम समय परिवर्तन संभव है, धैर्य बनाए रखें। शांत मन से निर्णय लें। गले व थायरॉइड संबंधी सावधानी बरतें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग संवाद में संयम। पारिवारिक गलतफहमियां धैर्य से सुलझेंगी। अविवाहितों को स्थिर भाव वाले प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धन और वित्त
खर्च नियंत्रण आवश्यक। दीर्घकालिक निवेश शुभ, अचानक खरीदारी टालें। हीरा रत्न धारण करें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
बुध की तेज़ बुद्धि से संचार व बौद्धिक कार्यों में सफलता। कार्यक्षेत्र में मीडिया, लेखन या व्यापारिक सौदे सफल होंगे। बहुमुखी प्रतिभा का सदुपयोग करें। फेफड़ों व हाथों की सावधानी रखें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग बौद्धिक संवाद सुखद। सामाजिक मेलजोल संबंध प्रगाढ़ करेगा। अविवाहितों को संवादशील साथी से विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।
धन और वित्त
व्यापारिक सौदे लाभकारी। छोटे-मोटे निवेश शुभ। पन्ना रत्न धारण करें।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा की ममता से पारिवारिक मामलों में सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में घरेलू व्यवसाय या देखभाल सेवाएं सफल होंगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। पेट व छाती संबंधी सावधानी रखें।
प्रेम और रोमांस
जीवनसाथी संग रोमांटिक माहौल। सिंगल्स को विशेष व्यक्ति से मुलाकात। रिश्तों में डिप्लोमेसी अपनाएं।
धन और वित्त
आर्थिक स्थिरता। बकाया धन प्राप्ति संभव। बड़े उधार से बचें। मोती रत्न धारण करें।