शुक्रवार, 27 सितंबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल
कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के नए माध्यम बनेंगे। आपको आज अपने रिश्तेदारों से लाभ हो सकता है। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता हैं। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल हैं, परंतु किसी भी मामलें में जिद करने से बचें।
उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें। जरूरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे, परंतु थोड़ा सावधान रहें क्योंकि इनमें से अधिकतर स्वार्थीं हो सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए अच्छा समय है।
यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ है। आयात-निर्यात, विदेशी कार्य, व्यापार तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है। आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता हैं। आपको भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलने के प्रबल आसार हैं।
परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में शामिल होने वाले सफल होंगे। अदालत में लंबित मामलें सुलझ सकते है। वित्तीय मामलों में वांछित परिणाम मिलना संभव हैं और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। उद्यमियों के लिए नए क्षितिज खुल सकते हैं जो उन्हें अधिक स्थापित करने में मदद करेंगे। आप कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे।