फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 अक्तूबर राशिफल: धनतेरस के शुभ योग में इन 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Fri, 25 Oct 2019 07:44 AM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Oct 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
25 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
दैनिक राशिफल

शुक्रवार, 25 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

25 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अपने आप को अधिक न थकाएं। छोटी-मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि और पूर्ण विश्राम करना अति आवश्यक है।

इमोशन: आप आज बहुत तर्कसंगत और व्यवहारिक हो जाएंगे। रचनात्मकता और कल्पना शक्ति के लिए कोई स्थान नहीं होगा।

पर्सनल लाइफ: नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आपके परिवार के सदस्य आप को यथोचित समर्थन देने में असक्षम रहेंगे।

करियर: किन्हीं बाहरी कारणों की वजह से आप समय पर अपना काम पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। बाधाएं आपका रास्ता रोकेंगी। कार्यस्थल का विस्फोटक वातावरण एक बहुत बड़ी बहस का रूद्र रूप धारण कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आज कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें।

यात्रा: ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। रात में सफर करने और लंबी यात्रा करने से बचें।

भाग्य: आपकी किस्मत आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए आप को कोई भी जोखिम लेने की सलाह नहीं दी जाती है।

25 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आप परेशान हो जाएं, ऐसा कोई स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दा नहीं है। अनावश्यक तनाव को अपने आप से दूर रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवर्तित जीवनशैली बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की उत्कृष्टता की दिशा की ओर एक कदम होगा।

इमोशन: दिन के पहले भाग में आप मानसिक दुविधा में खोएं रहेंगे।

पर्सनल लाइफ: यह दिन आपका है, आज आप जो भी करोगे उस में सफल हो जाओगे। आप और आपके साथी के बीच चल रही गलतफहमी का हल भी निकल आएगा और आप अपने वैवाहिक जीवन का आनंद लेने में सक्षम होंगे। कोई पारिवारिक मित्र आपका मददगार साबित होगा।

करियर: लोग सलाह और मार्गदर्शन के लिए आप पर निर्भर रहेंगे। यदि आप महत्वपूर्ण परिवर्तन लाते रहेंगे तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। आपकी वित्तीय स्थिति में जल्द ही सुधार आने वाला है। दूसरों की प्रतीक्षा किए बिना किसी भी कार्य के लिए खुद अगुआई करें।

यात्रा: आप को नए और अज्ञात स्थानों की यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। 

भाग्य: कोई ऐसी अच्छी खबर, जिसका आप एक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे है, आज आपको मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: कुछ मामूली स्वास्थ्य के मसलों के अलावा, आज आप की सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी। जो भी छोटी-मोटी उलझनें हैं, वे दूर हो जाएंगी। एक नई स्वास्थ्य प्रणाली की शुरुआत करने के लिए यह अच्छा समय है। बुरी आदतों और व्यसनों से दूर रहें।

इमोशन: कुछ ऐसे बातें हैं, जिन्हें आप व्यक्त तो करना चाहते हैं, परंतु आज तक जाहिर नहीं कर पाएं हैं, आज उन्हें अभिव्यक्त करने के लिए उपयुक्त दिन है।

पर्सनल लाइफ: आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। आप ऐसी नई भावनाओं को समझ लेंगे, जिससे आपके जीवन में नया उत्साह का आगमन होगा। विवाहित जोड़ें आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। आप का आगे का दिन मनभावना रहेगा, जब आपको अपने किसी दोस्त या सहयोगी द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

करियर: यदि आप व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। आगे बढ़ने के लिए अपनी स्वच्छंद और रचनात्मक बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार में, कोई भी आकस्मिक और अविवेकी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। बाद में पासा उल्टा पड़ सकता है।

यात्रा: आप के व्यवसाय से संबंधित काम के लिए दौरे पर जाने की संभावना है, जो सफल रहेगी।

भाग्य: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
25 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आज आप का स्वास्थ्य उत्कृष्ट रहने की संभावना है। आप कि ऊर्जा और सहनशक्ति बहुत बढ़िया रहेगी। हालांकि, सिर और गले के विकार संभावित हैं। 

इमोशन: आप आज सामान्य से अधिक भावुक हो सकते हैं और दूसरों के सामने अपनी कमजोरी प्रदर्शित कर उन की आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

पर्सनल लाइफ: आपके प्रणय और वैवाहिक संबंधों में प्रेम और सद्भावना की प्रगाढ़ता रहेगी। किसी पुराने मित्र के साथ संपर्क होने की संभावना है। मित्रों के साथ सामाजिक गतिविधियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

करियर: व्यय में वृद्धि के बावजूद वित्तीय स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काम में अत्यधिक जिम्मेदारी और अराजक गतिविधियों के कारण आपको निरंतर सचेत रहना होगा। नए अवसर सामने आएंगे।

यात्रा: आप में से कुछ को किसी साहसिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

भाग्य: आप का भाग्य आज सामान्य रहेगा। आप अपने छोटे प्रयासों से ही बड़ीं सफलताएं प्राप्त करने में सक्षम हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed