फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्यवाणी : 24 दिसंबर को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 23 Dec 2018 07:58 PM IST
Madhukar Mishra आचार्य वी. शास्त्री
आचार्य वी. शास्त्री Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 23 Dec 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
24 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 24th day of December by Acharya V. Shashtri
AU Rashifal
सोमवार, 24 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
24 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 24th day of December by Acharya V. Shashtri
aries

मेष
आज का दिन वित्त और व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आपके कारोबार में आज उन्नति की पूरी संभावना है। आज आप अपने कारोबार की अनुकूल और प्रतिकूल स्थितियों का मूल्यांकन कर सकते हैं। अब तक किए गए प्रयासों का फल भी आज आप प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा में भी यात्रा करना शुभ रहेगा। आज आप किसी नये प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत न करें। आज के लिए दिन बेहतर होगा कि आप विवाद और कलह से दूर रहें। आप के लिए आज सरल बने रहना अच्छा रहेगा।

24 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 24th day of December by Acharya V. Shashtri
taurus - फोटो : taurus

वृषभ
आप का जन्म लग्न सिंह है। आज सोमवार है, यह दिन आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना कम है। बेहतर होगा कि आज आप वित्त निवेश नहीं करें, और न ही किसी प्रकार की व्यवसायिक साझेदारी की शुरूआत करें। किसी बड़ी योजना एवं कारोबार पर कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन स्थगित करना ही अच्छा होगा। अगर पूर्व दिशा में यात्रा करना चाहे तो भगवान शिव की प्रार्थना करें। खीर या पायस (दूध और चीनी के साथ उबला हुआ चावल) ग्रहण करें और गरीबों को भिक्षा दें। अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए सम्बन्धित ग्रहों की पूजा करें। यह कठिन समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
24 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 24th day of December by Acharya V. Shashtri
gemini sign

मिथुन
आपका जन्म लग्न कन्या है। आज सोमवार है, वित्त एवं व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आप नये व्यवसायों में धन का निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व में किए गये आपके निवेशों से भी आज लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। फल और फूल से लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। लाल रंग आज शुभ है। व्यापार में उन्नति के लिए इनका प्रयोग कीजिए। इस समय चंद्र का संक्रमण पुष्य नक्षत्र से हो रहा है। गुरु नक्षत्र देव हैं और शनि ग्रह स्वामी। गर्भधारण, इमारत निर्माण, क्रय, भंडार निर्माण, गृह निर्माण और शिक्षा की शुरूआत के लिए यह अच्छा समय है। शपथ और पद ग्रहण के लिए अच्छा अवसर है। बीजारोपण आज कर सकते हैं। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा में भी यात्रा करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन
24 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 24th day of December by Acharya V. Shashtri
cancer sign

कर्क
आज सोमवार है। वित्त और व्यवसाय की दृष्टि से आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे। लाभ पूरी तरह आपकी अपनी क्षमताओं और प्रयासों पर निर्भर करेगा। बेहतर होगा कि आज आप किसी दूसरे के कहने पर या अंदाजे पर वित्त निवेश न करें। पूरी जानकारी के बाद ही निवेश करना उचित होगा। व्यवसाय में जीवन साथी का सहयोग फलदायक होगा। आज आप खुद को भावुक महसूस करेंगे। पूरे दिन विचारों में खोये रहेंगें। आपकी मानसिक अवस्था कुछ भी हो आन्तरिक विचारों को जान लीजिए और असमर्थता को दूर कीजिए। ऐ़सा मत सोचिए की यह आप का स्वभाव और भाग्य है। बेहतर फल प्राप्ति के लिए इन्हें बदलने की कोशिश की आन्तरिक शक्ति का इस्तेमाल कीजिए और अपना लक्ष्य प्राप्त कीजिए। आप सांसारिक सुखों का उपभोग करेंगे। मित्रों एवं रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा और दिन मनोरंजक गुजरेगा। अपने स्वास्थ का ध्यान रखिए और उनमें सुधार लाने की कोशिश कीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed