भविष्यवाणी : 23 दिसंबर रविवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
आज का दिन खरीदारी, ऋण संबन्धित विषयों और वित्तीय निवेश के लिए अनुकूल है। भगवान कृष्ण की पूजा करें। आपके बेचैन होने की जरूरत नहीं है। संगीत सुनिए आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज का दिन आपके लिए विजय का दिन है। अगर आपके शत्रु आपसे ज्यादा बलशाली है या वह कुछ अवैध काम कर रहें है तो ही आज आपका काम विफल होगा। आज एल्कोहल का सेवन न करें, क्योंकि यह आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। अगर आप कोई संस्था या दल प्रारंभ करना चाहते हो तो आज का दिन उसके लिए बेहतर है। आज चंद्र का स्थान बुध के मिथुन राशि में है इसके कारण आप को कंठ और कर्ण का ध्यान रखना होगा पीत वर्ण आज आपके लिए शुभदायक है। आज मिश्रित स्वाद (मधुर,नमकीन,खट्टा) के वस्तुओं का भोजन करना भी बेहतर होगा।
वृषभ
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ है। अगर आप गायक हैं या कला से संबन्धित कार्य में है तो शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। भाषण कला में आज आपकी अच्छी स्थिति रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें। बैंक से पैसा निकासी की जगह जमा करने की सोचें। पैसों के मामले में सावधानी रखें उधार नहीं दें। अपने पद का सदुपयोग करें। अपने पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करें, और संबंधों में मधुरता लाएं। शराब व अन्य मादक पेय का सेवन न करें। नास्तिक और दुष्ट लोगों से दूर रहें, वे आपको अपराध के लिए प्रेरित कर सकते हैं। हरा रंग आज आपके लिए शुभ है। इस रंग का वस्त्र पहनना आज आपके लिए शुभ रहेगा। ऑंखो के प्रति सर्तक रहें। सफेद रंग आज आपके लिए शुभ और अनुकूल है।
मिथुन
इस बात की प्रबल संभावना है कि आज आपको तरक्की और नये अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने ज्ञान के क्षेत्र में आशा से बढ़कर सफलता हासिल करेंगे। सफेद रंग का आज अपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका दिन आनन्द और खुशी के साथ व्यतीत होगा। आज आप अपने मन को शांत रख कर इस बात पर विचार करिए कि आपका जीवन किस दिशा में जा रहा है। अपने कर्म के अनुसार अपने सामर्थ्य को बढ़ाइए। आज आपके द्वारा लिए गये निर्णय का प्रभाव पूरे जीवन पर पड़ेगा। अस्तु जो भी निर्णय लेंं सोच-विचार कर लें। सोच विचार में किसी दूसरे का अनुसरण न करें। आज हरा रंग धारण करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। अपने परिवार के लिए भी समय निकालें। आज धन लाभ की भी संभावना है।
कर्क
खर्च पर काबू रखेंं। आपके मन पर बुरे विचारों की छाया रहेगी, सावधान रहें किसी को भी ऐसा अवसर नहीं दें कि आपका अपना ही अहित हो। आज अपने पैरों और आंखों की सुरक्षा पर ध्यान दें। अगर आप बुरे वक्त से गुज़र रहे हो तो प्रतीक्षा कीजिए परिस्थितियॉं बदल जाएंगी। भगवान शिव की प्रार्थना करें। आपका भाग्य बदल जाएगा। हरा रंग आज आपके लिए शुभ फलदायक है। अपने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष शत्रुआें को पहचानें। उधार चुका दें, संतुष्टि मिलेगी। घर की सुरक्षा का ध्यान रखिए। अपना बिस्तर दूसरों को उपयोग न करने दें। कोई आपकी जासूसी कर रहा है, सावधान रहिए। भगवान शिव की प्रार्थना कीजिए, मानसिक शांति मिलेगी।