गुरुवार, 22 नवंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को खत्म करते हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियां महसूस करेंगे। प्यार का भरपूर लुत्फ़ मिल सकता है। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- दिन फायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। रोमांस आपके दिल पर काबिज है। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- सेहत की तरफ जरा ज्यादा गौर करने की जरूरत है। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। लगातार डांटना-डपटना बच्चे के व्यवहार को बिगाड़ सकता है। वक्त की जरूरत यह है कि धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दखल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।