भविष्यवाणी : 22 दिसंबर शनिवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष
आपकी जन्म राशि मेष है। आज के दिन में अधिकार और सफलता प्राप्त करने की संभावना बनती दिख रही है। लेकिन यह आपके पूर्व प्रयत्नों के परिणाम के ऊपर निर्भर करेगा। आज के दिन अपने भाई- बंघुओं से उचित सम्बन्ध बनाए रखें। अगर रिश्तों में कोई दूरी आ गई है तो उसे मिटाने की कोशिश करें, और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाएं। आपका यह प्रयास आपके लिए सुखशांतिदायक होगा। पारिवारिक जीवन से आज आपको खुशियॉं मिल रही है। व्यापारिक साझेदारों के साथ अपने संबंधों का अवलोकन कीजिए। वर्तमान अवस्था की समीक्षा करें और ऐसे कार्य करें जिससे दुर्भाग्यपूर्ण घटना न घटे। आज आप सच्चाई पर रहें और किसी को धोखा न दें। क्योंकि इसका बुरा प्रभाव आपके ऊपर भी पड़ेगा।
वृषभ
आपकी जन्म राशि वृष है। चंद्र का संक्रमण वृश राशि से द्वितीय गृह में है। इस संक्रमण में चंद्र मंगल, राहु, गुरु ग्रहों के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। यह समय अच्छी तरह सोच विचार कर कदम उठाने का है। क्योंकि चन्द्र का यह संक्रमण अच्छा-बुरा दोनों ही फल दिला सकता है। यह चन्द्र के अन्य ग्रहों के साथ दशा, शक्ति और संक्रमण पर निर्भर करेगा। आपको शुभ सन्देश मिलने की संभावना है। परिवार में शादी, जन्म और रिश्तेदारों के आगमन जैसी विशिष्ट घटनाएं हो सकती हैं। स्वादिष्ट भोजन प्राप्ति के भी योग है। आज धन लाभ की संभावना बन रही है। जीवन साथी से सम्बन्ध खुशी प्रदान करेगा और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। बच्चों से जुड़े मामलों में अनुकूल फल की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखदाई और फलदाई रहेगी।
मिथुन
आपकी जन्म राशि मिथुन है। इसका अर्थ है जन्म के समय पर चंद्र का स्थान मिथुन राशि में था। आज फिर से चन्द्र उसी स्थान पर है। आपके लिए यह शुभ लक्षण है जो आपके अनुकूल फल प्रदान करेगा। आप अपने आय के स्रोतों पर भी विचार कर सकते हैं, और उसके अनुसार भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यवसायिक सम्बन्धों एवं सहयोगियों के विषय में निर्णय लेने के लिए भी दिन शुभ है। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने भाई बहनों के कारण आपका भाग्य और भी मजबूत होगा। खान पान में आप स्वादिष्ट भोजन प्राप्त करेंगे। आज के दिन यात्रा का आनन्द भी आप ले सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच और प्रभावकारी व्यक्तित्व के कारण लोग आज आपकी प्रशंसा करेंगे, और आपकी प्रसिद्धि फैलेगी।
कर्क
आपका जन्म कर्क राशि में है। आज चंद्र का संक्रमण कर्क से द्वादश घर में हो रहा है। चंद्र इस समय मंगल, राहु, गुरु के नक्षत्रों से गुज़र रहा है। चंद्र का यह संक्रमण प्रतिकूल फल प्रदान करेगा आज के दिन व्यापार एवं जीवन सम्बन्धी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज धैर्य बनाए रखें। प्रतियोगिताओं में भाग न लें परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। आज के दिन दुःखद स्थिति की अनुभूति बनी रहेगी। आपको मानसिक परेशानी रहेगी। इससे बचने के लिए मादक पेयों का सेवन न करें। विश्राम कीजिए कुछ राहत मिलेगी। आलोचनाओं पर ध्यान न दे। चीजों को सरलता से लीजिए और उनका समाधान कीजिए। भविष्य बेहतर होगा।