अप्रैल का महीना ज्योतिष की दृष्टि से बहुत ही खास है। इस महीने नया संवत् शुरु होगा। सूर्य राशिचक्र में पहली राशि में प्रवेश करेगा। मंगल वृश्चिक राशि में वक्री होगा जबकि मेष राशि में बुध वक्री चाल चलेगा। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव का इस महीने आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।
अप्रैल महीने का राशिफल, इन राशि वालों को मिलने वाला है अब लाभ
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशिः यह महीना आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहना चाहिए क्योंकि गुरु की शुभ दृष्टि आपकी राशि पर है। गुरु के शुभ प्रभाव के कारण आपकी आय में वृद्धि होगी। लेकिन धन संबंधी परेशानियों और चिंताओं में बहुत कमी नहीं आएगी क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल वृश्चिक राशि में वक्री शनि के साथ होंगे। 13 तारीख को गोचर में सूर्य उच्च के बुध के साथ आपकी राशि में गमन करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से कार्य क्षेत्र में काम का दबाव और आपकी व्यस्तता बढ़ेगी।
अप्रैल महीने का राशिफल, इन राशि वालों को मिलने वाला है अब लाभ
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशिः इस महीने आपकी राशि का स्वामी शुक्र मेष राशि में होगा। शुक्र की यह स्थिति आपके लिए लाभप्रद रहेगी। आपको धन का लाभ मिलेगा लेकिन भौतिक सुख सुविधाओं पर आपके खर्च भी खूब होंगे। आपकी राशि पर शनि मंगल की दृष्टि क्रोध और उत्तेजना को बढ़ाएगी। रक्तचाप की शिकायत हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम और समझदारी से काम लेना होगा।
अप्रैल महीने का राशिफल, इन राशि वालों को मिलने वाला है अब लाभ
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशिः आपकी राशि के स्वामी बुध 2 अप्रैल से मेष राशि में गोचर करने जा रहा है। धन भाव में राशि स्वामी के गोचर करने से धन का लाभ मिल सकता है। लेकिन इन दिनों आपके खर्चे भी खूब होंगे इसलिए धन जैसे आएगा वैसे खर्च भी होता जाएगा। धर्म-कर्म एवं अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। 28 अप्रैल से राशि स्वामी बुध वक्री होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। निकट संबंधी या मित्र से धोखा मिल सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन लाभ में कमी आएगी।
अप्रैल महीने का राशिफल, इन राशि वालों को मिलने वाला है अब लाभ
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः आपके लिए कुल मिलाकर यह महीना सुखद रहेगा। उच्च राशि का शुक्र सुख सुविधाओं में वृद्धि कराएगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। वरिष्ठ लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी जिसका लाभ आपको मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। लेकिन राशि से आठवें घर में मौजूद केतु आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दे सकता है। आपको सेहत के मामले में लापरवाही और किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना चाहिए।