शुक्रवार,2 नवंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- इस वक़्त यह समझना बहुत ज़रूरी है कि मानसिक दुश्मन आपके शरीर की बीमारी से लड़ने की क्षमता को बहुत कम कर देते हैं। इसलिए नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग़ में जगह न बनाने दें। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आप लम्बे समय से दफ़्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। संभव है कि दोस्त ही आपको ग़लत रास्ता दिखलाएँ। अपने लक्ष्यों का पीछा करने के लिए उम्दा दिन है। अपनी शारीरिक-ऊर्जा का स्तर ऊँचा बनाए रखें, ताकि आप जी-तोड़ मेहनत कर जल्द-से-जल्द उन्हें हासिल कर सकें। इस मामले में आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा और उद्देश्य को पाने में सहायता मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।