फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 दिसंबर राशिफल : सप्ताह का पहला दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

Sun, 16 Dec 2018 04:54 PM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Dec 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
17 December 2018 rashifal daily horoscope 17th day of December month
rashifal

सोमवार,17 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

17 December 2018 rashifal daily horoscope 17th day of December month
rashi

अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। झूठ बोलने से बचें, क्योंकि यह आपके प्रेम-संबंध को बिगाड़ सकता है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

17 December 2018 rashifal daily horoscope 17th day of December month
rashi

रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिली ख़बर आपका दिन बना सकती है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। आपके वैवाहिक जीवन के लिए यह जीवन के सबसे मुश्किल समय में से एक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

17 December 2018 rashifal daily horoscope 17th day of December month
rashi

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। अपने दिल की बात ज़ाहिर करके आप ख़ुद को काफ़ी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

17 December 2018 rashifal daily horoscope 17th day of December month
rashi

पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। ज़िद्दी बर्ताव न करें- इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आज का दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed