फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्यवाणी : 17 दिसंबर सोमवार को सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

Sun, 16 Dec 2018 04:19 PM IST
विनोद शुक्ला आचार्य वी. शास्त्री
आचार्य वी. शास्त्री Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Dec 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
17 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 17th day of December by Acharya V. Shashtri

सोमवार, 17 दिसंबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...

17 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 17th day of December by Acharya V. Shashtri
rashi

मेष
आज बढ़िया दिन हैं। आज आप ज्वैलरी, वस्त्र एवं वाहन के संदर्भ में धन निवेश कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख एवं विलासिता पूर्ण रहने वाला है। अपनी विलासिता में आपसे आवश्यकता से अधिक खर्च कर सकते हैं अतः इस दृष्टि से सचेत रहें। यदि आप स्वयं को मानसिक रूप से कमज़ोर महसूस कर रहे हैं तो, मन में आत्मविश्वास पैदा कीजिए इसके लिए आप प्राणायाम और ध्यान भी कर सकते हैं। मित्रों के साथ फिल्मों का आनन्द लें, अच्छे साहित्य पढ़ें और खुश रहें व दूसरों को भी खुशी प्रदान करें यही आज का मंत्र है।

17 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 17th day of December by Acharya V. Shashtri
rashi

वृषभ
आज के दिन आप यात्रा का आनन्द ले सकते हैं। आप अपने आय के स्रोतों पर भी विचार कर सकते हैं, और उसके अनुसार भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यवसायिक सम्बन्धों एवं
सहयोगियों के विषय में निर्णय लेने के लिए भी दिन शुभ है। आपकी सकारात्मक सोच और प्रभावकारी व्यक्तित्व के कारण लोग आज आपकी प्रशंसा करेंगे, और आपकी प्रसिद्धि फैलेगी। इस बात की भी
प्रबल संभावना है कि आज आपको तरक्की और नये अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने ज्ञान के क्षेत्र में आशा से बढ़कर सफलता हासिल करेंगे। सफेद रंग का आज अपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपका
दिन आनन्द और खुशी के साथ व्यतीत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
17 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 17th day of December by Acharya V. Shashtri
rashi

मिथुन
खुशी की तलाश में इधर उधर न भटकें। मनन के द्वारा मन की शांति प्राप्त करने की कोशिश करें। लगन के साथ पढ़िए और ज्ञान अर्जित कीजिए आपको अपनी लगनशीलता का फल अवश्य प्राप्त होगा। इसकी बेहद संभावना है कि आज आप हृदय पीडा से ग्रस्त रहेंगें। लेकिन इसके लिए अकारण चिन्ता करने की कोई जरूरत नहीं है, आज आपको मूल्यवान उपहार मिलने की संभावना है। सफेद रंग आज आपके लिए भाग्यशाली है। अप्रत्याशित स्रोत से धनागमन की संभावना बन रही है। अपने ज्ञान का समुचित उपयोग कीजिए सफलता की सम्भावना बढे़गी।

विज्ञापन
17 December 2018 astrology rashifal daily horoscope 17th day of December by Acharya V. Shashtri
rashi

कर्क
सुख और शान्ति की प्राप्ति हेतु प्रार्थना करें। आपका भाग्य जागृत होने की संभावना है। पूर्व में किए गए कार्यों पर विचार करें और अपनी कमजोरियां को दूर करें। पूर्ववर्ती भक्ति और प्रार्थना का फल मिलने
वाला है। चन्द्र का प्रभाव जो भी हो अपने मन को सावधान रखिए। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। लेकिन दुष्ट जनों को बुद्धिमान समझने की भूल न करें। सफेद रंग आज आपके
लिए शुभ है। जल सम्बन्धित वस्तुओं से लाभ हो सकता है। दिन अच्छा है सुख-शांति की प्राप्ति होगी। निर्णय लेने के लिए, नयी परियोजना शुरू करने के लिए एवं क्रय-विक्रय के दृष्टिकोण से आज का दिन
शुभ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed