15 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन 5 राशियों पर साथी का बरसेगा प्यार, बाकी भूलकर न करें तकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम हो सकते हैं। आप चाहे जितनी कोशिश क्यों न कर लें, आप सभी की इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं। जरूरी यह है कि आप हिम्मत न हारें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं। अगर आप अपने दिन को जरा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफी काम कर सकते हैं।
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएं। उस रिश्तेदार को देखने जाएं, जिसकी तबियत काफी समय से खराब है। काल्पनिक समस्याओं से बाहर निकलें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। मुमकिन है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हां, खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। एक-तरफा प्यार के चक्कर में अपना समय बर्बाद न करें। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिजाज पहले से ही खराब है। इसके चलते दिन खराब हो सकता है। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयां बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद खुद को तरोताजा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफी जरूरत भी है।
तनाव को नजरंदाज न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह खतरनाक महामारी है, जो तेजी से पांव पसार रही है। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपके पहनावे या रूप-रंग में आपके द्वारा किए गए बदलावों से परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज्यादा चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी में भी बदलाव आएगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।