शनिवार,13 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष-आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। याद रखिए कि आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आँखें आपको वाक़ई कुछ ख़ास बताएंगी। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। ज़रूरत से ज़्यादा जज़्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है ख़ास तौर पर तब जब आप अपने प्रिय को किसी और के साथ थोड़ा ज़्यादा दोस्ताना मिज़ाज का होते हुए देखेंगे। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। संभव हैं कि आज आपके बॉस का मिज़ाज काफ़ी ख़राब हो, जिसके चलते आपको काम करने में काफ़ी तकलीफ़ हो सकती है। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।