12 अप्रैल राशिफल : आज शुक्रवार को संभलकर रहें इन तीन राशियों के लोग, धन हानि होने की है आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ने की आशंका है। आज के दिन सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता एवं धैर्यशीलता के साथ अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। आपकी माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है । यह अवधि किसी नए उद्यम अथवा निवेश के लिए उचित नहीं है, इसलिए आपको इन सबसे फिलहाल दूर रहना चाहिए।
वृष
आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहे है तो कड़ी मेहनत करने की आवश्कता है क्योकि सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है। सरकारी अड़चनो के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकता है। भागेदारी में गलतफहमी के चलते वाद-विवाद संभव है। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि देखी जा सकती है। आप में से कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधो में आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा I
मिथुन
आज के दिन आपको वित्तीय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर गलतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तो को ख़राब कर सकती है। आज आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त अनुशासित रहने की आवश्कता पड़ सकती है। सतत प्रयासों के बाद चीजें आपके पक्ष में वापस आ सकती है। सकारात्मक रवैये को अपनाने की कोशिश करे। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प उचित रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिस कारण आपको खुशी मिलेगी। वित्तिय मामलों पारिवार सहयोग रहेगा। यात्रा पर आपके नए संपर्क स्थापित हो सकते हैं।
कर्क
आज आपको मिश्रित देखने को मिल सकते हैं। चल रहे काम में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आय स्थिर रहेगी लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्च आपकी जेब पर असर डाल सकता है। दिन के उत्तर्रार्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। विदेशी यात्रा कुछ अतिरिक्त प्रयास के साथ आगे बढ़ सकती है। संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है।