फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 अक्तूबर राशिफल: ग्रहों के अशुभ प्रभाव से पांच राशियों को हो सकता है धन हानि

Thu, 10 Oct 2019 08:16 AM IST
विनोद शुक्ला वैदिक ऋषि
वैदिक ऋषि Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 10 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
10 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
rashifal

गुरुवार, 10 अक्तूबर 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल कैसा रहेगा। क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

10 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: खुशहाल जीवन जिएं, इससे आप अच्छा स्वास्थ्य और जोश सुनिश्चित कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य काफी हद तक आपके अवचेतन मन की स्थिति से जुड़ा है। सकारात्मक ऊर्जा और आशावाद आप को सभी प्रकार की बीमारियों से बचने में सहायता करेंगे। सुनिश्चित करें कि आप को आराम और विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिलता रहे।

इमोशन: भावनाएं अति तीव्र परन्तु नियंत्रित रहेंगी। आप की परिवर्धित संवेदनशीलता और गर्मजोशी के कारण आप दूसरों को अधिक प्रिय लगेंगे।

पर्सनल लाइफ: आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप अच्छा भोजन खाएंगे और अच्छे कपडे पहनेंगे, तथा अपने परिहास युक्त वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगे। युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी। आप एक नए रिश्ते का आरंभ कर सकते हैं।

करियर: व्यावसायिक निर्णय, निवेश और विवादों को निपटने के लिए यह एक अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगे। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है।

यात्रा: अनावश्यक यात्राएं आप को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। अजनबियों के साथ दोस्ती न करें।

भाग्य: कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। ज्यादा उम्मीदें न रखें।

10 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, अपने आप को अधिक न थकाए। छोटी मोटी बीमारियों या थकान की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतें। उचित औषधि और आराम की आवश्यक है।

इमोशन: आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे और हर किसी के प्रति गर्मजोशी से पेश आएंगे। मौलिक विचारों से आपका मन भरा रहेगा।

पर्सनल लाइफ: नए मित्र बनाने से बचें। आप आज क्या कहते हैं, इस बात को लेकर सावधान रहें। आपका कोई करीबी आप के राज खोल सकता है। यह अपनी भावनाओं को उजागर करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। आपके परिवार के सदस्य आप को यथोचित समर्थन देने में असक्षम रहेंगे।

करियर: फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें। व्यर्थ वस्तुओं पर अनावश्यक खर्च के संकेत है। आप को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी ग्रहण करनी होगी।

यात्रा: आप को कुछ अप्रत्याशित कारणों की वजह से अपनी यात्रा या छुट्टियां रद्द करनी होंगी।

भाग्य: आपकी किस्मत आपके पक्ष में नहीं है, इसलिए आप को कोई भी जोखिम लेने की सलाह नहीं दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता की बात नहीं है। आज आप ऊर्जा और नए आशावाद से भरा महसूस करेंगे। प्राकृति के अनुकूल जीवनशैली में बदलाव लाने के प्रयास लाभदायक परिणाम देंगे। काम और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।

इमोशन: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे, आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा।

पर्सनल लाइफ: आप आज का दिन अपने पुराने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे और घर का वातावरण शांतिमय रहेगा। अपने प्रियतम के समक्ष प्यार का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त है।

करियर: योजना बनाने और निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यालय का वातावरण सौम्य रहेगा। आप को व्यापार के नए क्षेत्रों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। आप भौतिक और सुख सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे।

यात्रा: सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आप को अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी।

भाग्य: आप जिन चीजों के होने का एक लंबे समय से इंतजार कर रहे है, आज उनके परिपूर्ण होने की संभावना है।

विज्ञापन
10 october 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप तरोताजा और प्रसन्न महसूस करेंगे। अपनी स्वास्थ्य और फिटनेस प्रणाली में पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा और अनुकूल है।

इमोशन: कुछ ऐसे चीजें जो आप आज तक जाहिर नहीं कर पाएं हैं, आज उन्हें अभिव्यक्त करने के लिए उपयुक्त दिन है।

पर्सनल लाइफ: अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें। आपके शब्द परिवार के बड़े-बूढ़े सदस्यों को बहुत ज्यादा कष्ट पहुंचा सकते है। आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जाएंगे, जिसके शौक, इच्छाएं और अभिलाषाएं आपके अनुरूप हों। छोटे-मोटे उपहार के साथ प्यार के दो शब्द आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस वापस ले आएंगे।

करियर: आज नौकरीरत लोगों के लिए व्यावसायिक सफलता और पदोन्नति की भविष्यवाणी की जाती है। व्यापारी वर्ग किसी नए उद्यम से संबंधित आज नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। व्यापार के मामलों से निपटने में अपने कौशल और विशेषज्ञता के कारण आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लोकप्रिय बन जाएंगे।

यात्रा: आज यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल है। उद्देश्यपूर्ण यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

भाग्य: आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आप जिस चीज को पाने की कोशिश करेंगे, उसे हासिल करने में सफल हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed