फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 मई राशिफल : आज इन चार राशियों को मिलेगा पैसा, प्रॉपर्टी और प्यार, बाकी को करना होगा थोड़ा इंतजार

Fri, 10 May 2019 08:15 AM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Fri, 10 May 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
10 may 2019 rashifal daily horoscope 10th day of may month
Dinik Rashifal
शुक्रवार 10 मई 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
10 may 2019 rashifal daily horoscope 10th day of may month
राशि

मेष
अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपके किये हुए अच्छे कार्यों का श्रेय आपको नहीं मिलेगा। अपितु बदनामी मिल सकती है। बुरे कार्यों का परिणाम इस समय कई गुना अधिक विपरीत होगा, अतः अपने कार्यों को लेकर सतर्कता बरतें। वाद-विवाद या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन खर्च होने की संभावना बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोई भी लंबी बीमारी यदि चल रही है, तो सावधानी बरतें। कुल मिलाकर यह समय सावधानी पूर्वक चलते हुए अपने नियमित कार्यों को निरंतर बनाए रखने का है।

10 may 2019 rashifal daily horoscope 10th day of may month
राशि

वृष
शिक्षार्थियों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमे आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 may 2019 rashifal daily horoscope 10th day of may month
मिथुन

मिथुन
आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वो आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

विज्ञापन
10 may 2019 rashifal daily horoscope 10th day of may month
राशि

कर्क
यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधीनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और एक पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed