फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर का पहला दिन किन किन राशियों में ग्रहण लगाएगा

Thu, 01 Sep 2016 06:15 AM IST
Updated Thu, 01 Sep 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
1 september daily rashiphal
मेष राश‌ि

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र में अच्छे बदलाव द‌िखेंगे


अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
आज कार्यस्थल पर कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। यदि आप स्थानांतरण के विषय में सोच रहे हैं तो वो आज संभव है। अथवा पदोन्नति या वेतनवृध्दि मिल सकती है। इनमें से कुछ भी हो, आपका सकारात्मक विकास निश्चित है। 
अपने व्यवसाय में होने वाले छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से आप विचलित ना हों। व्यवसाय में अच्छी सफलता के लिए आप निरन्तर कठिन परिश्रम करते रहें। आपके आस पास के लोग आपके व्यवसाय के तरीकों की सराहना करेंगे। अत: आप उन महत्वपूर्ण व्यवसायियों से व्यवसाय के अच्छे गुण अपनाने की कोशिश करें। वे व्यक्ति जो आश्वस्त हैं एवं व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं तथा वे आर्थिक जोखिम उठाने को तैयार हैं उन्हे अच्छे व्यवसाय के अवसरों की कोई कमी नहीं है।

वृष राश‌िः आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी

1 september daily rashiphal
वृष राश‌ि

आज का दिन अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आज आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। इससे आपको अपने कैरियर को ऊंचाई पर ले जाने में मदद मिलेगी।
अपने प्रोफेशन में किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की आपकी क्षमता के कारण आज आप फायदे में रहेंगे। आपके काम को प्रोत्साहन और आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बस आप अपनी तरफ से बेहतर काम करते रहिये आपका बैंक एकांउट बढ़ता रहेगा।
आगे बढ़ें और अपनी अकांक्षाओं को पूरा करें, लेकिन आप अपने लक्ष्य से डगमगाएं नहीं, क्योंकि आपके द्वारा बढ़ाए गए कदम आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। सेहत से सम्बन्धित परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी और उसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। क्यों ना आप जिम जाना शुरु कर दें?

म‌िथुन राश‌िः आजीव‌िका के क्षेत्र में कुछ अच्छे संकेत म‌िलेंगे

1 september daily rashiphal
म‌िथुन राश‌ि

आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।
आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें।
यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। आज के दिन अपनी आजीविका को लेकर किसी न किसी नवीन योजना का श्रीगणेश कीजिये। 
आपका सावधानी पूर्वक किया गया कार्य आपके आर्थिक दबाव को काफी हद तक कम कर सकता है। पूंजी निवेश करते समय आपको व्यवसाय के नये-नये तरीके अपनाने चाहिए। इसके लिए किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। वे चाहे आपसे ओहदे में बड़े हों या उम्र में। यदि इसमें आपको सफलता मिली तो परिणाम प्रशंसनीय हो सकता है।
आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और विचार अच्छे रहेंगे, क्योंकि आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। इससे तनाव कम होगा और विचारों में भी बदलाव आएगा। इसलिए यह आप पर निर्भर करता है कि आप अध्यात्म में अपना मन लगाएं ताकि लम्बे समय तक आपके अंदर मानसिक और भावनात्मक शान्ति बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा

1 september daily rashiphal
कर्क राशि

आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।
आपका आज का दिन अपने साथी के साथ प्रेम एवं उत्साह से बीतेगा। आज आप अपने साथी के साथ छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अपने आप को सामाजिक क्षेत्र में भी प्रेम से, भरपूर पायेंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा।
उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धी या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें।
आज आपको अधिक खर्च के कारण सामने आने वाली स्थिति का सामना करना होगा। वो अतिरिक्त खर्चा हालांकि आपकी जेब पर भारी था लेकिन आपने हिम्मत कर उसे खरीद डाला। आज आपको अपनी वित्तीय स्थिति का सही लेखा जोखा रखना होगा।

विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी

1 september daily rashiphal
स‌िंह राश‌ि

आज का दिन परिवार के साथ बिताने का है। आपके परिजन आपके प्यार को सराहेंगे। आज आपकी दोस्ती में भी और मजबूती आएगी। आप अपनी ऊर्जा और समय का प्रयोग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने में करेंगे।
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत व ईमानदारी की प्रशंसा होगी। हालांकि अभी भी अपने कैरियर  को आगे ले जाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी। इसके लिए आप कुछ नई तकनीक भी सीख सकते हैं। आपकी रचनात्मकता व अनुभव आपको अपने वयावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगे। अपने अनुभव अपने साथियों के साथ बांटने से भी आपको लाभ होगा।
आज थोड़ा हिम्मत जुटा कर अपने आर्थिक मामलों में थोड़ा जोखिम उठाइए। कुछ ऐसे कदम उठाइये जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिले। समय बदल रहा है अपने व्यवसाय की नीति भी बदलिए। रातों रात मालामाल होने की मत सोचिए लेकिन कमाई के लिए कुछ नये रास्ते तो तलाशिये ही। आप समझदार भी हैं और सक्षम भी इसका लाभ उठाइये। आज थोड़ा संभल कर रहें।
आज उन लोगों को आराम मिलेगा जो पेट के रोग से ग्रस्त हैं। आज आपको आपकी बीमारी का हल मिल सकता है। बस आप खाने पर ध्यान दें और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना लें ताकि आपको भविष्य में इसका लाभ मिले और आप जल्दी ठीक हो जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed