फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर में बदलेगी इन सात ग्रहों की चाल, जानें क्या होगा आपके ऊपर इनका प्रभाव

Sun, 30 Aug 2020 08:32 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 30 Aug 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
planets planet transit in September 2020 know effects on your sign
ग्रहों का परिवर्तन

सितंबर में सात ग्रहों की चाल बदलेगी। ये सातों ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव हम सभी के ऊपर पड़ेगा। सितंबर में बृहस्पति, सूर्य, राहु-केतु, शुक्र, बुध और मंगल ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। इनमें कुछ ग्रह गोचर करेंगे तो कुछ वक्री और मार्गी होंगे। आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में विस्तार से...

planets planet transit in September 2020 know effects on your sign
शुक्र ग्रह - फोटो : Pixabay

शुक्र का होगा कर्क राशि में गोचर
शुक्र का कर्क राशि में गोचर 1 सितंबर को होगा। इस राशि में शुक्र 28 सितंबर तक स्थित रहेगा। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। अन्य राशियों पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है।

planets planet transit in September 2020 know effects on your sign
बुध ग्रह - फोटो : social media

बुध का होगा कन्या राशि में गोचर
2 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेगा। इसके बाद यह 22 सितंबर को तुला में जाएगा। जहां बुध के कन्या राशि में गोचर को कुछ राशियों के लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। तो वहीं तुला राशि में बुध का प्रवेश सभी राशियों के लिए मिलाजुला असर दिखाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planets planet transit in September 2020 know effects on your sign
मंगल चलेगा वक्री चाल - फोटो : सोशल मीडिया
मंगल चलेगा वक्री चाल

मंगल ग्रह 10 सितंबर से मेष राशि में वक्री होगा और फिर यह 14 नवंबर को मार्गी होगा। मंगल की वक्री चाल 66 दिनों की रहेगी। क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल की टेढ़ी चाल का असर कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। इससे कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ राशियों को इसका लाभ भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
planets planet transit in September 2020 know effects on your sign
बृहस्पति ग्रह - फोटो : Pixabay

गुरु हो रहे हैं मार्गी
देवगुरु बृहस्पति 13 सितंबर को अपनी राशि धनु में मार्गी होने वाले हैं। गुरु की सीधी चाल का असर कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष में गुरु को धन, स्वर्ण और सुख सुविधा का कारक माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed