फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिणायन: जानिए सूर्य के दक्षिणायन यात्रा की रोचक जानकारी

Tue, 13 Jul 2021 06:33 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Jul 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
what is dakshinayan and importance of dakshinayan in astrology
दक्षिणायन सूर्य की यात्रा के समय देवप्राण क्षीण पड़ने लगते हैं और आसुरी शक्तियों का वर्चस्व बढ़ जाता है।

सूर्यदेव का रथ 16 जुलाई को शायं 04 बजकर 51 मिनट से उत्तरायण की यात्रा संपन्न करके दक्षिणायन की यात्रा पर प्रस्थान करेंगे। इसी के साथ कर्क राशि से लेकर छः राशियों कर्क, सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक और धनु राशि की सूर्य की यात्रा की अवधि के मध्य पितरों का दिन और देवताओं की रात्रि आरम्भ हो जायेगी। इस यात्रा में आरम्भ के दो माह सूर्य के रथ के साथ इंद्र तथा विवस्वान नाम के दो आदित्य, अंगिरा और भृगु नाम के दो ऋषि, एलापर्ण तथा शंखपाल नाम के दो नाग, प्रम्लोचा और दुंदुका नाम की दो अप्सराएं, भानु और दुर्धर नामक दो गन्धर्व, सर्प तथा ब्राह्म नाम के दो राक्षस, स्रोत तथा आपूरण नाम के दो यक्ष चलेंगे। सूर्य के उदय होते ही इंद्र, दोपहर को यमराज, अस्त के समय वरुण और अर्धरात्रि के समय सोम निरंतर पूजन करते हैं। विष्णु, शिव, रूद्र, ब्रह्मा, अग्नि, वायु, ईशान आदि सभी देवगण ब्रह्म मुहूर्त में कल्याण हेतु सूर्य आराधना करते हैं। दक्षिणायन सूर्य की यात्रा के समय देवप्राण क्षीण पड़ने लगते हैं और आसुरी शक्तियों का वर्चस्व बढ़ जाता है।

what is dakshinayan and importance of dakshinayan in astrology

किसानों के लिए दक्षिणायन सूर्य अशुभ
सूर्य की दक्षिणायन यात्रा की अवधि के मध्य देवप्राण कमजोर पड़ने लगते हैं। जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी पर नाना प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं जिनमें सूखा-बाढ़, फसलों के रोग, पशुओं की बीमारी, जलप्रलय, भूस्खलन और भी अनेकों प्रकार के रोग प्राणियों के सताने लगते हैं। अकेले इन्हीं का मिलना प्राणियों के लिए इनका अति शुभकारक रहता है जिसके फलस्वरूप त्रिबिध तापों दैहिक, दैविक और भौतिक से मुक्ति मिल जाती है।

what is dakshinayan and importance of dakshinayan in astrology
surya puja

उत्तम संतान हेतु करें सूर्य आराधना
फलित ज्योतिष के अनुसार इनकी कृपा से प्राणी चक्रवर्ती सम्राट जैसा यशस्वी पुत्र प्राप्त कर पाता है और राज्यपद भी इन्हीं की कृपा से मिलते हैं सामाजिक पद तथा पुरस्कार की प्राप्ति भी इन्हीं की कृपा का परिणाम है अतः किसी भी जातक की जन्मकुंडली में यदि सूर्य अकारक हों, बाल्या अथवा वृद्धावस्था में हों किसी भी तरह से अशुभकारी हों तो इनकी शान्ति अवश्य करा लेनी चाहिए। सभी पापों से मुक्ति देने वाला सूर्य का यह मंत्र- ॐ सूर्यदेव महाभाग त्र्यलोक्य तिमिरापः। मम पूर्वकृतं पापं क्षम्यतां परमेश्वरः।। प्राणियों द्वारा पूर्व के जन्मों में किये गए सभी पापों-दोषों से मुक्ति दिलाएगा। प्रतिदिन स्नान के बाद तीन बार सूर्यदव का दर्शन करते हुए इस मंत्र का जप करते हुए उन्हें नमस्कार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is dakshinayan and importance of dakshinayan in astrology
surya

सूर्य सभी राशियों के स्वामी
वैदिक ज्योतिष के अनुसार आदिकाल में सूर्यदेव के पास सभी राशियों का आधिपत्य था किन्तु कालांतर में इन्होंने सिंह राशि अपने पास रखा और कर्क राशि का आधिपत्य चंद्रमा को दे दिया बाकी के पाँच ग्रहों मंगल, बुध, गुरु, शुक्र तथा शनि को दो-दो राशियों का अधिपति नियुक्त किया। सृष्टि सृजन में सूर्य की प्रमुख भूमिका रहती है। इनकी अमृतरूपी रश्मियों के द्वारा ही जीव की उत्पत्ति होती है। ज्योतिष में इन्हें आत्माका कारक, शोध परक कार्य करने वाला, राजयोग प्रदान करने वाला, नेत्रों का स्वामी, कुशल प्रशासक, यश तथा कीर्ति प्रदान करने वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है। जन्मकुंडली में इनकी स्थिति जातक के जीवन की दशा-दिशा बदलने में पूर्णतः सहायक होती है। व्यक्ति के जीवन की सफलता और असफलता का ग्राफ काफी कुछ सूर्य की स्थिति पर निर्भर करता है। दक्षिणायन यात्रा के समय इनका तेज कुक्ष क्षीण होने लगता है इसलिए जब तक ये उत्तरायण की यात्रा न आरम्भ करें, इनके मंत्रों का जप तथा अर्घ्य आदि देते हुए पूजन-स्तवन करते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed