फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवानगी की हद तक प्यार तक प्यार करते हैं इन राशियों के लोग, कहीं आपका साथी भी तो उनमें से नहीं

Thu, 24 Dec 2020 12:30 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 24 Dec 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
People of these zodiacs love their partner very much
प्रतीकात्मक तस्वीर

किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से राशि का निर्धारण किया जाता है। हर व्यक्ति का राशि के अनुसार अलग स्वाभाव होता है। इसलिए हर व्यक्ति के अपनी कुछ खासियत और कमियां होती हैं। इसी तरह से ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जिनके जातक दीवानगी की हद तक प्यार करते हैं या कहें कि एक तरह से अपने साथी को एक पल भी अकेला नहीं छोड़ना चाहते हैं। ये अपने साथी से बहुत ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं, जिसकी वजह से ये अपने साथी से बहुत अपेक्षाएं करने लगते हैं जो इन्हें आगे चलकर चोट पहुंचाती हैं। कभी-कभी लोग इन्हें चिपकू भी मान लेते हैं। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी राशि के लोग हैं।


 

People of these zodiacs love their partner very much
मिथुन राशि - फोटो : gemini sign

मिथुन राशि के लोग
मिथुन राशि के लोग किसी भी बात को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं इसलिए जब ये किसी के साथ रिश्ते में होते है तब अपने साथी और अपने लिए बड़े-बड़े सपने देखने लगते हैं। ये लोग अपने साथी से दूर नहीं रह पाते हैं। जिसकी वजह से ये अपने साथी को बिलकुल भी स्पेस नहीं देते हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार परेशानियां भी होने लगती हैं। 
 

People of these zodiacs love their partner very much
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग
कर्क राशि के जातक प्रेम संबंधो में बहुत ही विश्वासपात्र और ईमानदार होते हैं। इसलिए जिनसे भी ये प्रेम करते हैं वह बहुत भाग्यशाली होता है, लेकिन कर्क राशि के लोग अपनी पीड़ा और शिकायतों को भी अपने साथी के सामने बहुत अच्छी तरह से जाहिर करना जानते हैं। ये अपनी तरफ से सौ प्रतिशत देते हैं और अपने साथी से भी उतनी ही उम्मीद रखते हैं। बस कर्क राशि के जातकों को ये परेशानी होती है कि ये पूरी तरह से अपने साथी पर निर्भर हो जाते हैं। ये हर समय हर काम में अपने साथी के साथ ही रहना पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
People of these zodiacs love their partner very much
कन्या राशि - फोटो : virgo sign
कन्या राशि के लोग
कन्या राशि के जातक वैसे तो हर मुश्किल का सामना बाखूवी करना जानते हैं और हर परिस्थिति में ढल जाते हैं, लेकिन जब बात प्यार की आती है, तब इनके साथी से बढ़कर इनके लिए कुछ भी नहीं रहता है। ये अपने साथी के लिए सौ प्रतिशत लगा देते हैं। कन्या राशि के जातक जब किसी के साथ प्रेम संबंध में पड़ते हैं, तो अपने साथी की हर खबर रखते हैं। जैसे इनका साथी कब क्या कर रहा है, कब कहां जाता है किससे बात करता है आदि। इनकी इसी आदत के कारण कई बार इनके प्रेम संबंध टूट भी जाते हैं।
 
विज्ञापन
People of these zodiacs love their partner very much
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि लोग
कुंभ राशि के जातक जिसके साथ भी जुड़ जाते हैं उसका साथ पूरे जीवन नहीं छोड़ते हैं। ये अपने प्रेमी या प्रेमिका से बहुत ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं। अपने साथी से एक पल की भी दूरी इन्हें पसंद नहीं होती है। ये प्रेम संबंधो में बहुत ही ईमानदार होते हैं और अपने साथी के बिना अपने आप को कुछ नहीं समझते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed