{"_id":"5fe30b868ebc3e3e7e21fe3d","slug":"chanakya-motivational-quotes-for-success-and-respect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीति: इन तीन कामों का त्याग करने वाला ही होता है सफल, प्राप्त करता है समाज में सम्मान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
चाणक्य नीति: इन तीन कामों का त्याग करने वाला ही होता है सफल, प्राप्त करता है समाज में सम्मान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आचार्य चाणक्य द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति की बाते व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। चाणक्य नीति मनुष्य को गलत मार्ग से बचकर सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। चाणक्य नीति कहती है कि कोई भी व्यक्ति अपने पद और धन से श्रेष्ठ नहीं बनता है, वह श्रेष्ठ बनता है अपने आचरण और गुणों से। इसलिए मनुष्य को सदैव अपना आचरण सात्विक रखना चाहिए। खराब आचरण व्यक्ति को जीवन में आगे नहीं बढ़ने देता है साथ ही यह अपमान का कारण भी बनता है। चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। तभी आप सफलता का साथ समाज में सम्मान प्राप्त कर पाते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए।
2 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
किसी की निंदा न करें
चाणक्य कहते हैं कि किसी की निंदा करते समय तो व्यक्ति को आनंद मिलता है, परंतु उसका यह अवगुण उसे समाज में अपमान का पात्र बना सकता है। किसी की निंदा करने में व्यक्ति अपना बहुमूल्य समय तो नष्ट करता ही है साथ ही उसमें स्वयं अवगुण आने लगते हैं, जो सफलता में बाधक बनते हैं। इसलिए हमेशा निंदा से दूर रहना चाहिए।
3 of 4
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
अहंकार का त्याग करें
चाणक्य कहते हैं कि स्वयं को श्रेष्ठ समझना अच्छा परंतु जब व्यक्ति यह सोचने लगे कि वह सबसे श्रेष्ठ है तब उसमें अहंकार का अवगुण आ जाता है। अहंकार व्यक्ति के पतन का कारण बनता है इसलिए अहं का त्याग करना ही उचित रहता है। चाणक्य नीति में ही नहीं बल्कि सभी विद्वान यही शिक्षा देते हैं कि व्यक्ति के अहंकार का त्याग करना चाहिए। सफल बनने के लिए अहंकार का त्याग करना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
मन में न रखें लालच
लालच एक ऐसा अवगुण है जो व्यक्ति को बुरे कर्मों की ओर अग्रसर करता है। यही अवगुण आगे चलकर व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं। इसलिए लोभ को तुरंत त्याग देना चाहिए। अपने मन में किसी प्रकार का लोभ नहीं रखना चाहिए। जो दूसरों का धन देखकर लालच करते हैं, उन्हें शांति नहीं मिलती है, जिसके कारण वे अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते हैं। लालची व्यक्ति कि तरफ हर कोई घृणा की दष्टि से देखता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।