फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चार राशि के जातकों को रिश्तों के मोह से ज्यादा धन-दौलत से होता है लगाव, आपकी राशि तो नहीं

Fri, 25 Jun 2021 07:16 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 25 Jun 2021 07:16 AM IST
विज्ञापन
People of these four zodiac signs are more attached to money than to relationships
राशिचक्र - फोटो : zodiac sign

आज के समय में व्यक्ति के जीवन में पैसे का महत्व बहुत अधिक हो गया है क्योंकि इस भौतिकतावादी युग में लोगों को न केवल मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन चाहिए होता है बल्कि व्यक्ति के मन की बहुत सारी इच्छाएं या यूं कहें की भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए भी बहुत सारे धन की आवश्यकता होती है। आज के समय में ये कहना गलत नहीं होगा कि समाज में धन की स्थिति देखकर ही व्यक्ति को सम्मान दिया जाता है। आज लोग पैसे कमाने की दौड़ में भागते हुए इतने खो चुके हैं कि उनके पास परिवार और रिश्तों के लिए भी समय नहीं बचता है। इसे आप चाहे वक्त की जरुरत समझे या धन पाने की चाह। इसके आधार पर ये कतई नहीं कहा जा सकता है कि हर व्यक्ति ऐसा होता है आज के समय में भी कुछ लोग धन से ज्यादा रिश्तों को महत्व देते हैं तो कुछ धन को ही रिश्तों का आधार मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राशि के अनुसार कुछ ऐसे जातक होते हैं जिनकों रिश्तों के मोह से ज्यादा धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से लगाव होता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

People of these four zodiac signs are more attached to money than to relationships
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन का कारक ग्रह माना गया है। इस राशि के जातकों पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण इन लोगों को भौतिक चीजों से अधिक लगाव होता है। वैसे तो ये लोग विश्वासपूर्ण होते हैं लेकिन कई बार ये रिश्तों में धन के कारण स्वार्थी हो जाते हैं।

People of these four zodiac signs are more attached to money than to relationships
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर मंगल का अधिपत्य होता है। इस राशि के लोग मंगल के प्रभाव के कारण साहसी औऱ निडर होते हैं। ये लोग बहुत ही व्यवहारिक होते हैं और भावनाओं में आकर निर्णय नहीं करते हैं। यही कारण होता है कि ये लोग धन-दौलत के मामले में बिलकुल कोताही नहीं बरतते हैं और रिश्तों के मोह से अधिक धन के प्रति लगाव रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of these four zodiac signs are more attached to money than to relationships
धनु राशि

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग घूमने के शौकीन होते हैं। इसी कारण इन लोगों को धन की आवश्यकता होती हैं और अपने इसी शौक के कारण ये लोग धन के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं। ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये उसमें किसी प्रकार का दखल नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
People of these four zodiac signs are more attached to money than to relationships
मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती और लक्ष्य के प्रति केंद्रित होते हैं। ये लोग जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही रहते हैं। इन लोगों के लिए धन का बहुत महत्व होता है। अपने परिश्रम के बल पर धन कमाते हैं औऱ धन की बर्बादी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed