फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहुत भावुक होते हैं इन राशियों के लोग, इसी कारण रिश्तों में उठाते हैं नुकसान

Tue, 08 Jun 2021 05:52 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 08 Jun 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
People of these 4 zodiac signs are very emotional they end the relationship in sentimentality
zodiac sign

हर व्यक्ति का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। कुछ लोग बेहद ही शांत और गंभीर होते हैं तो कुछ लोग हंसमुख एवं खुले मिजाज के होते हैं तो वहीं कुछ लोग बहुत ही गुस्सैल होते हैं। ज्योतिष कहता है कि हर व्यक्ति के जन्म समय के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी अलग-अलग होती है जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है। व्यक्ति के जन्म के समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का आकलन कर उसी के आधार पर राशि का निर्धारण किया जाता है। राशि के आधार पर ही व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां बताई गई हैं हर राशि का अपना तत्व और स्वामी ग्रह है जिसके अनुसार उस राशि के जातकों का व्यक्तित्व और स्वभाव एवं जीवन होता है। इन 12 राशियों में से चार राशि के जातक ऐसे बताए गए हैं जो स्वभाव से बेहद भावुक होते हैं। कई बार इसी कारण इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इसका प्रभाव इनके रिश्तों पर पड़ता है और कई बार रिश्तें टूट जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी राशियों के जातक होते हैं बेहद भावुक।

People of these 4 zodiac signs are very emotional they end the relationship in sentimentality
Kark rashi
कर्क राशि

कर्क राशि चंद्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग बेहद ही भावुक होते हैं। ये लोग अपने साथी और स्वयं से जुड़े लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं और उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन ये हर छोटी बात को लेकर परेशान और दुखी हो जाते हैं और यदि इनके दिल पर ठेस लग जाए तो यह रिश्तों को तोड़ने में भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी कारण कई बार इन्हें बाद में पछताना भी पड़ता है।

People of these 4 zodiac signs are very emotional they end the relationship in sentimentality
Kanya rashi
कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ये लोग बाते करने में बहुत आगे होते हैं लेकिन स्वभाव से ये भी बहुत भावुक होते हैं। कभी-कभी ये लोग मजाक में की गई बात को भी दिल से लगा लेते हैं। थोड़ा सा भी कुछ कहने पर कौन सी बात इनको बुरी लग जाए सामने वाले को पता ही नहीं चलता है। कई बार इसी कारण रिश्तों में परेशानी आ जाती हैं। इस राशि के लोगों से बहुत ही सोच-समझकर ही मजाक करना सही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
People of these 4 zodiac signs are very emotional they end the relationship in sentimentality
Vrishchik rashi
वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के लोग अति भावुक होते हैं। ये किसी भी बात को बहुत ही जल्दी दिल से लगा लेते हैं। कई बार इसी कारण ये अंदर ही अंदर दुखी होते रहते हैं। इसी कारण कई बार ये भावुकता में गलत निर्णय भी ले लेते हैं। ये एक हद तक रिश्ते को निभाने की कोशिश करते हैं अन्यथा उसे तोड़ने में भी समय नहीं लगाते हैं।

विज्ञापन
People of these 4 zodiac signs are very emotional they end the relationship in sentimentality
Meen rashi
मीन राशि

मीन राशि के लोग अत्यधिक संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं। ये लोग यदि किसी के साथ रिश्तें में होते हैं तो जिस तरह ये उसकी बहुत परवाह करते हैं उसी तरह ये अपने साथी से भी कई उम्मीदें लगा लेते हैं। इन उम्मीदों पर यदि ठेस लग जाए तो ये बहुत ही भावुक हो जाते हैं और इसी कारण कई बार इनके रिश्तें भी टूट जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed