फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Peeli Sarso Ke Upay: जीवन की हर समस्या दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

Fri, 20 May 2022 01:26 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 20 May 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
Peeli Sarso Ke Upay do these yellow mustard seed Measure to get happiness in life
जीवन की हर समस्या दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय - फोटो : iStock

Peeli Sarson Ke Upay: जीवन में तरक्की, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत हर कोई चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार किसी कारण से मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से धन से जुड़ी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। ऐसे में लोग कड़ी मेहनत के साथ ही ज्योतिष में कुछ उपाय ढूंढते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सुखी जीवन के लिए तमाम तरह के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करके जीवन में आ रही तमाम तरह की बाधा को दूर किया जा सकता है। साथ ही हर कार्य में सफलता भी पाई जा सकती है। परेशानियों से निजात पाने के लिए आप पीली सरसों से जुड़े कुछ उपाय अपना सकते हैं। वास्तु के अलावा ज्योतिष शास्त्र में पीली सरसों के दानों से कुछ उपाय बताए गए हैं, जो जीवन की समस्याओं को दूर कर तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं। चलिए जानते हैं पीली सरसों के कुछ अचूक टोटके.... 

Peeli Sarso Ke Upay do these yellow mustard seed Measure to get happiness in life
जीवन की हर समस्या दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय - फोटो : iStock
धन की कमी दूर करने के लिए  

धन से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन गंगाजल से पीली सरसों को शुद्ध करें। फिर सरसों के कुछ दानों को कपूर के साथ पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। मान्यता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

Peeli Sarso Ke Upay do these yellow mustard seed Measure to get happiness in life
जीवन की हर समस्या दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय - फोटो : iStock
पॉजीटिव एनर्जी के लिए 

वास्तु के अनुसार, रोजाना पीली सरसों को घर में छिड़कें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Peeli Sarso Ke Upay do these yellow mustard seed Measure to get happiness in life
जीवन की हर समस्या दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय - फोटो : iStock
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए 

पीली सरसों के कुछ दानों को घर के मुखिया के सिर से वारें, फिर उसे घर से बाहर कहीं दूर फेंक दें। ज्योतिष के अनुसार, इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

विज्ञापन
Peeli Sarso Ke Upay do these yellow mustard seed Measure to get happiness in life
जीवन की हर समस्या दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय - फोटो : iStock
नजर दोष से बचाव के लिए 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या परिवार के किसी सदस्य पर नजर दोष होने पर भी आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है। इससे बचने के लिए पीली सरसों के कुछ दाने घर के सभी कमरों में छिड़क दें। मान्यता है कि इससे घर पर लगी नजर दूर होगी और सुख-समृद्धि का वास होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed