फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hast Rekha Sashtra: हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो मिलती है सरकारी नौकरी, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

Mon, 11 Apr 2022 06:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 11 Apr 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
palmistry line for government job in male and female hand in hindi
हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो मिलती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock

Hast Rekha Sashtra: हर इंसान की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं। इन्हीं रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जाती हैं। साथ ही हाथ की ये रेखाएं व्यक्ति के अलग-अलग गुणों और उसके भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। हथेली में पाई जाने वाली रेखाओं में से कोई रेखा आपके वैवाहिक जीवन, कोई स्वास्थ्य, कोई शिक्षा, लव लाइफ, करियर तो कोई व्यापार से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी देती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार इन रेखाओं के जरिए ये भी पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति जीवन में कितना सफल होगा और वो किस क्षेत्र में नाम कमाएगा। व्यक्ति के पास सरकारी नौकरी होगी या नहीं ये भी हाथ की रेखाओं के जरिए ये पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए आज जानते हैं हाथ की कुछ खास रेखाओं के बारे में.... 

palmistry line for government job in male and female hand in hindi
हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो मिलती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock
सरकारी नौकरी वाली हस्त रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की भाग्य रेखा सीधी और स्पष्ट है तो इसका मतलब ये है कि ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत ऊंचाईयों पर जाते हैं। समाज में इन लोगों का कॉफी वर्चस्व रहता है। 

palmistry line for government job in male and female hand in hindi
हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो मिलती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock

इसके अलावा हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की हथेली पर सूर्य पर्वत स्पष्ट है तो ऐसे व्यक्ति का समाज में जीवन भर मान-सम्मान बढ़ता रहता है। जिस व्यक्ति का सूर्य पर्वत उभरा होता है और सूर्य पर्वत से सीधी रेखा निकलती है। ऐसे लोग को सरकारी नौकरी में ऊंचे पद मिलने की ज्यादा उम्मीद होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry line for government job in male and female hand in hindi
हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो मिलती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock

वहीं जिनकी हथेली में गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है और भाग्यरेखा से निकली हुई कोई लकीर इसकी तरफ जाती है, तो ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार इन लोगों को सिविल सर्विस जैसी नौकरी आसानी से मिल जाती है। 

विज्ञापन
palmistry line for government job in male and female hand in hindi
हथेली में हो ऐसी रेखाएं तो मिलती है सरकारी नौकरी - फोटो : iStock

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला या लड़की के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकली हो, तो ऐसी लड़कीयों की शादी किसी बड़े अधिकारी या बिजनेस मैन से होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed