फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hastrekha Shastra: हथेली में इन जगहों पर मौजूद तिल व्यक्ति को दिलाते हैं मान-सम्मान, जीवन में मिलती है खूब तरक्की

Mon, 28 Mar 2022 07:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 28 Mar 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Hastrekha Shastra mole on fingers indicate wealth and prosperity ccording to palmistry
हथेली में इन जगहों पर मौजूद तिल व्यक्ति को दिलाते हैं मान-सम्मान - फोटो : iStock
Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा है, जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेलियों में बनी रेखाओं और चिन्हों का आकलन करके व्यक्ति के जीवन के विषय में जानकारी दी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में रेखाओं और हाथों में बने चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य या जीवन के बारे में मूल्यांकन किया जा सकता है। इसके अलावा हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में मौजूद तिल के निशान भी भविष्य के बारे में बहुत कुछ संकेत देते हैं। हथेली में अलग-अलग जगह पर मौजूद तिल के शुभ और अशुभ दोनों परिणाम मिलते हैं। इन तिलों से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं कि हथेली में किन जगहों पर स्थित तिल धन-दौलत का संकेत देते हैं...    

Hastrekha Shastra mole on fingers indicate wealth and prosperity ccording to palmistry
हथेली में इन जगहों पर मौजूद तिल व्यक्ति को दिलाते हैं मान-सम्मान - फोटो : iStock
अंगूठे पर तिल

अंगूठे पर तिल का होना शुभ संकेत देता है। जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वो लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा व्यक्ति साहित्य और कला का प्रेमी होता है। साथ ही ऐसे लोगों को व्यापार में काफी सफलता मिलती है।  

Hastrekha Shastra mole on fingers indicate wealth and prosperity ccording to palmistry
हथेली में इन जगहों पर मौजूद तिल व्यक्ति को दिलाते हैं मान-सम्मान - फोटो : iStock
तर्जनी अंगुली पर तिल

जिन लोगों की तर्जनी अंगुली पर तिल होता है, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोग धनवान होने के साथ ही सभी सुख-सुविदधाओं से परिपूर्ण रहते हैं। साथ ही ऐसे लोग काफी मेहनती भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hastrekha Shastra mole on fingers indicate wealth and prosperity ccording to palmistry
हथेली में इन जगहों पर मौजूद तिल व्यक्ति को दिलाते हैं मान-सम्मान - फोटो : iStock
मध्यमा अंगुली पर तिल

जिन जातकों की मध्यमा अंगुली पर तिल होता है वे तेज-तर्रार होते हैं। साथ ही ऐसे लोग महंगी चीजें खरीदने का शौक रखते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग ऐशोआराम में जिंदगी बिताते हैं।  

विज्ञापन
Hastrekha Shastra mole on fingers indicate wealth and prosperity ccording to palmistry
हथेली में इन जगहों पर मौजूद तिल व्यक्ति को दिलाते हैं मान-सम्मान - फोटो : iStock
कनिष्ठा अंगुली पर तिल

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की सबसे छोटी यानी कनिष्ठा अंगुली पर तिल का निशान होता है वे मान-सम्मान के साथ-साथ खूब धन-दौलत अर्जित करते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व भी काफी शानदार होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed