फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry these 3 type of auspicious signs get fame and wealth

सूर्य पर्वत पर ये तीन निशान बनने पर व्यक्ति को जीवन में मिलता है ऊंचा मुकाम और अपार धन

Thu, 17 Sep 2026 05:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Sep 2026 05:53 PM IST
सार

हथेली पर सूर्य पर्वत में ऊभार होना और इस जगह पर शुभ निशान बनने पर व्यक्ति को जीवन में मिलता है अपार धन-दौलत और मान-सम्मान। 

विज्ञापन
palmistry these 3 type of auspicious signs get fame and wealth
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी लकीरें, निशान और पर्वतों का विशेष महत्व होता है। हथेली की उंगलियों के नीचे गुरु, शनि, सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र पर्वत बने हुए होते हैं और इन पर कई तरह के शुभ निशान पाए जाते हैं। जिनका अपना विशेष महत्व होता है। आज हम आपको हथेली पर बने सूर्य पर्वत और यहां पर बने निशान के बारे में बताएंगे। हथेली पर सूर्य पर्वत का महत्व मान-सम्मान, यश, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता से जोड़ा जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत में उभार हो और इस पर कुछ विशेष निशान बने दिखाई दे तो यह व्यक्ति को उसके जीवन में ऊंचा मुकाम मिलता है। आइए जानते हैं सूर्य पर्वत पर बनने वाले शुभ निशानों के बारे में...

विज्ञापन


सूर्य पर्वत पर सूर्य रेखा 
जब सूर्य पर्वत के ऊपर हथेली के एक छोर से कोई स्पष्ट और साफ-सुथरी रेखा निकलते हुए सीधे सूर्य पर्वत पर मिले तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को समाज में ऊंचा मुकाम, पद-प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति करता है। ऐसे लोग कार्यक्षेत्र में अच्छी पहचान और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन


हथेली पर बनी इस तरह की मस्तिष्क रेखा दिलाती है विदेश में व्यापार और मिलती है अकूत संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य पर्वत पर त्रिभुज का निशान
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत के ऊपर अगर एक साफ और स्पष्ट त्रिभुज का निशान बने तो इसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसे लोग कला, साहित्य और मनोरंजन में विशेष सफलता हासिल करते हैं। समाज में इनको विशेष मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 


Palmistry: हथेली पर इस जगह मछली के निशान को माना जाता है शुभ, नहीं होती धन की कमी

सूर्य पर्वत पर स्टार का निशान
अगर किसी जातक की हथेली पर बने सूर्य पर्वत के ऊपर तारे का कोई निशान बने तो इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग अचानक प्रसिद्दी, मान-सम्मान और अपार धन की प्राप्ति करता है। ऐसे लोग अपने प्रतिभा के बल पर ऊंचा मुकाम को हासिल करते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed