फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry shani parvat trishul auspicious signs get wealth and honor

शनि पर्वत पर बने ये 3 निशान को माना जाता है बेहद शुभ, व्यक्ति होता है अकूत दौलत का मालिक

Tue, 15 Sep 2026 06:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 06:54 PM IST
सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर त्रिशुल के निशान को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत में उभार होता है उनके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। 

विज्ञापन
palmistry shani parvat trishul auspicious signs get wealth and honor
हस्तरेखा पर शनि पर्वत का महत्व - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिस तरह से किसी जातक या जातिका की कुंडली का अध्ययन करके उसके भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, उसी तरह से हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं और पर्वतों से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, कारोबार और सेहत संबंधी बातों के बारे में बताया जाता है। हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और पर्वत बने हुए होते हैं जिसमें कुछ शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। आज हम आपको हथेली पर बने शनि पर्वत के ऊपर बनने वाले निशान के बारे में बताएंगे जो व्यक्ति के जीवन में धन-संपदा और मान-सम्मान को बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन


कहां होता है शनि पर्वत
हथेली में मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाले हिस्से को शनि पर्वत कहा जाता है। शनि पर्वत में उभार और दबा दोनों ही हो सकता है। जिन लोगों का शनि पर्वत उभार लिए होता है ऐसे व्यक्ति के जीवन में सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक समृद्धि के संकेत होते हैं। 
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर इस जगह मछली के निशान को माना जाता है शुभ, नहीं होती धन की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

शनि पर्वत पर त्रिशूल का निशान
शनि पर्वत के ऊपर अगर त्रिशूल का निशान बना हुआ होता है तो इसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही अनुशासित और मेहनती स्वभाव का होता है। ऐसे लोग किसी काम को बहुत ही धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते हैं। इस तरह के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है और जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। 

शनि पर्वत पर त्रिकोण का निशान
जिन लोगों की हथेली पर साफ और स्पष्ट रूप से त्रिकोण का निशान देखने को मिलता है, इसे भी बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग बहुत ही गंभीर विषयों में रुचि रखने वाले होते हैं। करियर-कारोबार में तरक्की और धन संचय के अच्छे योग होते हैं। 

हथेली पर बनी इस तरह की मस्तिष्क रेखा दिलाती है विदेश में व्यापार और मिलती है अकूत संपत्ति

शनि पर्वत पर वर्ग का निशान
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत के ऊपर वर्ग के निशान की कोई आकृति बनी हुई होती है तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के लोग बहुत ही मुश्किल हालातों का डटकर सामना करते हैं। इनके करियर में स्थिरता और जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed