{"_id":"6aa14934aef43981410670fb","slug":"palmistry-these-type-of-head-line-get-money-fame-and-business-growth-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथेली पर बनी इस तरह की मस्तिष्क रेखा दिलाती है विदेश में व्यापार और मिलती है अकूत संपत्ति","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हथेली पर बनी इस तरह की मस्तिष्क रेखा दिलाती है विदेश में व्यापार और मिलती है अकूत संपत्ति
Wed, 09 Sep 2026 05:30 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:30 PM IST
सार
हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती है जिसका अपना महत्व होता है। इसमें एक रेखा मस्तिष्क रेखा होती है जो तर्जनी उंगली और अंगूठे के बीच से शुरू होकर हथेली के मध्य तक जाती है।
विज्ञापन
हथेली पर मस्तिष्क रेखा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं और निशानों को देखकर व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में काफी जानकारियां हासिल हो सकती हैं। हथेली पर कई तरह के रेखाएं बनी हुई होती हैं, जिसमें से हर एक का अपना खास महत्व होता है। हथेली पर बनी मस्तिष्क रेखा का विशेष महत्व होता है। हथेली पर बनी शुभ मस्तिष्क रेखा से व्यक्ति को सफल होने की संभावना बहुत होती है। जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा शुभ होती है उनको विदेशों से व्यापार में काफी अकूत धन संपदा की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से बताते हैं हथेली पर बनी मस्तिष्क रेखा के बारे में...
ऐसी मस्तिष्क रेखा शुभ
- हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर बनी मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकलकर हथेली के बीच में जाकर खत्म होती है, ऐसे लोग जीवन में ऊंचा और महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति करता है। समाज में ऐसे लोगों का खूब मान-सम्मान होता है। ऐसे लोग बहुत ही थोड़े समय में ही उपलब्धियां हासिल करते हैं। इस तरह के लोगों की बुद्धि बहुत ही तेज होती है।
- जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के बराबर चलते हुए आगे बढ़ती है, ऐसे लोग बहुत ही आत्मविश्वास और जोश से भरे हुए होते हैं। ऐसे लोग कई माध्यमों से धन प्राप्ति करते हैं और अपने मेहनत के बल ऊंचाइयों को हासिल करते हैं।
विज्ञापन
- जब किसी व्यक्ति की हथेली पर मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के पास से गुजरकर हथेली के दो भागों में बांटती हुई दूसरे छोर पहुंच जाती है, तो ऐसे लोग विदेश की यात्रा खूब करते हैं। ऐसे लोगों का व्यापार विदेश में खूब चलता है।
ऐसे मस्तिष्क रेखा होती है कष्टदायी
- जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकलकर उसे काटती हुई हथेली के दूसरे छोर में पहुंचती है उनके लिए यह शुभ नहीं मानी जाती है। इस तरह की रेखा किसी दुर्घटना का संकेत देती है और ऐसे लोग अपना ही नुकसान उठाते हैं और अक्कसर धोखा मिलने के आसार इनको बना रहता है।
- जिन लोगों की हथेली में मस्तिष्क और ह्रदय रेखा आपस में मिलती है ऐसे लोग बहुत ही कठोर और निर्दयी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपराधी स्वभाव के होते हैं।डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
ऐसी मस्तिष्क रेखा शुभ
- हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर बनी मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकलकर हथेली के बीच में जाकर खत्म होती है, ऐसे लोग जीवन में ऊंचा और महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति करता है। समाज में ऐसे लोगों का खूब मान-सम्मान होता है। ऐसे लोग बहुत ही थोड़े समय में ही उपलब्धियां हासिल करते हैं। इस तरह के लोगों की बुद्धि बहुत ही तेज होती है।
विज्ञापन
- जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के बराबर चलते हुए आगे बढ़ती है, ऐसे लोग बहुत ही आत्मविश्वास और जोश से भरे हुए होते हैं। ऐसे लोग कई माध्यमों से धन प्राप्ति करते हैं और अपने मेहनत के बल ऊंचाइयों को हासिल करते हैं।
विज्ञापन
- जब किसी व्यक्ति की हथेली पर मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के पास से गुजरकर हथेली के दो भागों में बांटती हुई दूसरे छोर पहुंच जाती है, तो ऐसे लोग विदेश की यात्रा खूब करते हैं। ऐसे लोगों का व्यापार विदेश में खूब चलता है।
ऐसे मस्तिष्क रेखा होती है कष्टदायी
- जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से निकलकर उसे काटती हुई हथेली के दूसरे छोर में पहुंचती है उनके लिए यह शुभ नहीं मानी जाती है। इस तरह की रेखा किसी दुर्घटना का संकेत देती है और ऐसे लोग अपना ही नुकसान उठाते हैं और अक्कसर धोखा मिलने के आसार इनको बना रहता है।
- जिन लोगों की हथेली में मस्तिष्क और ह्रदय रेखा आपस में मिलती है ऐसे लोग बहुत ही कठोर और निर्दयी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपराधी स्वभाव के होते हैं।