फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा: हथेली के ये संकेत बताते हैं व्यक्ति को मान-सम्मान मिलेगा या नहीं

Wed, 27 May 2020 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 27 May 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
hastrekha palm reading about budh parvat in palm
palmistry

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली पर जितना महत्व रेखाओं का होता है उतना ही हथेलियों पर बने अलग-अलग पर्वतों का भी होता है। हथेली पर सूर्य से लेकर राहु ग्रह तक बने होते हैं। सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत बना होता है। हस्तरेखा ज्योतिष विद्या के अनुसार इस पर्वत से व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता और व्यक्ति के मान-सम्मान के बारे में पता चलता है।



हथेली पर बनी यह 10 रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली

hastrekha palm reading about budh parvat in palm
हस्तरेखा
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत पर एक खड़ी रेखा बनती है तो ऐसे व्यक्ति का घर और समाज में काफी मान सम्मान होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की हथेली में क्रास का निशान बना होता है वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों का काम बहुत जल्द पूरा हो जाता है। समाज में इनके व्यवहार और कामकाज से खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। क्रास की निशान वाले लोग काफी प्रभावशाली और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते है। इनके अंदर नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है। वहीं जिन लोगों की हथेली पर क्रास का चिन्ह होता है वे हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं।
जिन लोगों की हथेली में हों ये रेखा दोष, उनसे रहें जरा बचके
hastrekha palm reading about budh parvat in palm
जिन लोगों का हथेली पर बुध पर्वत उभरा हुआ होता है वह बहुत ही जल्दी दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेता है। हथेली पर सूर्य रेखा के प्रबल और शुभ होने पर व्यक्ति को उसके जीवन में काफी धन, मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलती है। अगर सूर्य पर्वत पर कोई लकीर बुध पर्वत की तरफ जाए तो व्यक्ति काफी तेज दिमाग वाला व्यक्ति माना जाता है। ऐसे लोग बहुत अच्छे वक्ता माने जाते हैं।


हथेली पर भाग्यशाली होने के चार निशान, रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन
hastrekha palm reading about budh parvat in palm
अगर किसी की हथेली में बुध पर्वत साफ और स्पष्ट होता है तो व्यक्ति सभी सुख प्राप्त करता है। वहीं किसी व्यक्ति की हथेली पर बुध रेखा से निकलने वाली कोई रेखा चंद्र पर्वत पर जाकर मिलती तो व्यक्ति का भाग्य काफी प्रबल माना जाता है। इनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। ऐसे लोगों को समाज खूब मान-सम्मान देता है और उनकी हर एक बात पर अपनी सहमति प्रदान करता है।
विज्ञापन
hastrekha palm reading about budh parvat in palm
दबा हुआ बुध पर्वत अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा पैसों की कमी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed