फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ, व्यक्ति के जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य

Fri, 28 Apr 2023 12:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 28 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hastrekha Inauspicious ashubh sign in palmistry ashubh rekha in hand in hindi
Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ - फोटो : iStock

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनने वाली लकीरों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। व्यक्ति की हथेली पर मौजूद इन लकीरों को देखकर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हर व्यक्ति की हथेली पर अलग-अलग निशान या आकृतियां बनी होती हैं, जिनमे से कुछ निशान शुभ होते हैं तो वहीं कुछ अशुभ। शुभ निशान बनने पर सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है और अशुभ चिन्ह या निशान होने पर तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको हथेली पर मौजूद कुछ अशुभ निशान के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि ये निशान जिस व्यक्ति की हथेली पर होते हैं उन्हें जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Chanakya Niti: पाना चाहते हैं मान-सम्मान तो तुरंत त्याग दें ये आदतें, पढ़ें आज की चाणक्य नीति 

Hastrekha Inauspicious ashubh sign in palmistry ashubh rekha in hand in hindi
Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ - फोटो : iStock

भाग्य रेखा को काटती हुई रेखाएं
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हथेली में भाग्य रेखा साफ, गहरी और स्पष्ट दिखे तो इंसान बहुत ही भाग्यशाली होता है, लेकिन वहीं यदि ये रेखा कटी हो या इसके ऊपर से कई छोटी-छोटी रेखाएं जाती हों तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को अपने करियर और धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Hastrekha Inauspicious ashubh sign in palmistry ashubh rekha in hand in hindi
Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ - फोटो : iStock

विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान
वहीं यदि किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा पर क्रॉस का निशान बन रहा हो तो इसे भी अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का उनके पार्टनर का साथ बहुत कम समय के लिए मिल पाता है।

Samudra Shastra: भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके तलवे में होते हैं ऐसे निशान, जानें किस चिह्न का क्या है मतलब 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hastrekha Inauspicious ashubh sign in palmistry ashubh rekha in hand in hindi
Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ - फोटो : iStock

भाग्य रेखा को काटती हुई लकीर
अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे से कोई लकीर निकलकर शुक्र पर्वत से होते हुए भाग्य रेखा को काटती है तो ऐसे व्यक्ति को असमय अपने परिवार के सदस्य को खोने का दुख मिलता है।

विज्ञापन
Hastrekha Inauspicious ashubh sign in palmistry ashubh rekha in hand in hindi
Palmistry: इन लकीरों को हस्तरेखा में माना गया है बहुत अशुभ - फोटो : iStock

अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं
अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं दुर्भाग्य का संकेत देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में अनामिका उंगली पर क्षैतिज रेखाएं बनी होती हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed