Samudra Shastra: भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके तलवे में होते हैं ऐसे निशान, जानें किस चिह्न का क्या है मतलब
Samudra Shastra: जिस तरह हाथ की रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और करियर आदि के बारे में बताती हैं, उसी तरह पैर के तलवे में बने निशान और रेखाएं भी कई राज खोलते हैं।
विस्तार
Samudra Shastra: किसी भी व्यक्ति के जीवन में जितना महत्व उसके हाथ में मौजूद चिन्हों और रेखाओं का होता है, उतना ही महत्व पैरों की बनावट और तलवे में मौजूद निशान का भी है। जिस तरह हाथ की रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और करियर आदि के बारे में बताती हैं, उसी तरह पैर के तलवे में बने निशान और रेखाएं भी कई राज खोलते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के पैर के तलवे में कई निशान होते हैं। कुछ निशान अच्छे नहीं माने जाते हैं, तो वहीं कुछ निशान ऐसे भी होते हैं, जिन्हे बहुत शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति के पैर के तलवे में शुभ निशान बने होते हैं तो ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है। तो चलिए जानते हैं उन भाग्यशाली चिन्हों के बारे में...
Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये सरल उपाय, दूर होगी दरिद्रता और खुलेंगे तरक्की के रास्ते
- जिनके पैरों में त्रिशूल का चिन्ह होता है ऐसे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग सरकारी क्षेत्र में अच्छा काम करते हैं। ये लोग जहां भी होते हैं इनका प्रभाव बना रहता है। साथ ही धन संपत्ति की इनके पास कभी कमी नहीं होती।
- जिनके तलवे के बीच में गोल आकृति बन रही हो ऐसे लोग धनवान बनते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं और जीवन में तरक्की करते हैं।
- वहीं दोनों पैरों को मिलाने पर तलवे के बीच में गोल आकृति बने तो भी व्यक्ति को जीवन में बहुत धन-दौलत मिलती है।
- इसके अलावा तलवे में शंख, चक्र या मछली का निशान होना व्यक्ति को यश दिलाता है। ऐसे लोग समाज में खूब सम्मान पाते हैं।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर के तलवे में घोड़ा, हाथी, पर्वत, रथ का निशान हो तो ये लोग नौकरी या कारोबार में बहुत ऊंचा पद पाते हैं।
- तलवे में स्वास्तिक, ध्वज जैसा निशान होना व्यक्ति को राजा बनाता है। साथ ही इस तरह के निशान व्यक्ति को आध्यात्मिक पद पर भी पहुंचाते हैं।
- इसके अलावा पैर में बना सूर्य, चंद्रमा का निशान व्यक्ति को अकूत धन-वैभव दिलाता है।